Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 25, 2022

लांजी नगर परिषद के सीएमओ के साथ मारपीट, मामला दर्ज

 लांजी नगर परिषद के सीएमओ के साथ मारपीट, मामला दर्ज



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


बालाघाट।हमेशा सुर्खियों में रहने वाला नगर परिषद लांजी एक बार फिर मारपीट के मामले में सुर्खियां बटोर रहा है।इस बार खुद प्रभारी सीएमओ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से पिट गए। प्रभारी सीएमओ चंद्र किशोर भंवरे के अनुसार यह मामला कल सुबह का है जब वे कार्यालय के लिए अपने घर से निकल रहे थे कि अचानक नगर परिषद लांजी के दो कर्मचारियों ने घर में घुसकर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है। घटना के बाद सीएमओ ने थाना लांजी में शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी  अनुसार, सीएमओ ने दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।जिससे नाराज होकर दोनों कर्मचारियों ने एक राय होकर सीएमओ के साथ मारपीट किया।

सीएमओ चन्द्र किशोर भवरे के अनुसार मैं सुबह 11:30 बजे ऑफिस जाने घर से निकल रहा था कि इसी बीच कमरे के सामने आकर देवेंद्र मर्सकोले राजस्व उपनिरीक्षक और राजेश मिश्रा स्वच्छता निरीक्षक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट किया। इस दौरान दोनों ने खींचतान करते हुए मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के समय निकाय के कर्मचारी छगनलाल मिश्रा और संतोष भार्गव, सतीश खानोरकर भी उपस्थित थे।


बताया जा रहा है कि मारपीट की यह घटना प्रभारी सीएमओ चंद्र किशोर भंवरे द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के कारण हुई है। इस संबंध में स्वयं मारपीट करने पहुंचे कर्मचारियों ने जिक्र करते हुए सीएमओ पर हमला किया। जिसे लेकर की गई शिकायत की पुलिस जांच कर रही है।वही इस मामले पर 

लांजी थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि फोन के माध्यम से सूचना देकर वॉट्सऐप के माध्यम से शिकायत पत्र भेजा गया है। हमने सीएमओ लांजी को समझाइश दी कि वे मारपीट और कपडे फाड़ने के संबंध मे लांजी थाना पहुंचकर अपराध दर्ज करवाए। जिसके बाद वे दूसरे दिन थाना पहुंचे और शिकायत की है।जिसके उपरांत जांच जारी है।

इसके पहले भी नगर परिषद लांजी में मारपीट हो गयी है।जिसमें अध्यक्ष ने एक ग्रामीण के मारपीट गालीगलौज करते देखे गए थे।जिस पर उनके ऊपर कार्यवाही भी हुई थी।इस बार उल्टा हो गया।बहरहाल मामला दर्ज कर लांजी पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad