किलेपार मे दो दिवसीय रामायण सम्मेलन 26 व 27 को , शुभारंभ मे आएगे मंत्री अनिला भेड़िया तो समापन मे शामिल होगे सासंद मोहन मंडावी
गुण्डरदेही - नव युवक मित्र मंडल ग्राम किलेपार के तत्वाधान मे व समस्त ग्रामवासी के सहयोग से विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम मे दो दिवसीय 26 व 27 फरवरी को स्वर मानसगान सम्मेलन का आयोजन रखा गया है 26 फरवरी को सुबह 11 बजे मानसगान सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश के महिला व बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया दीप प्रज्वलित कर करेगे कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद रहेंगे विशेष अतिथि के रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू जनपद सदस्य देविका बंजारे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू सरपंच ओमप्रकाश साहू ग्रामीण अध्यक्ष पितेश्वर साहू व शत्रुहन साहू ग्रामीण साहू समाज किलेपार रहेगे । वही 27 फरवरी को शाम 6 बजे समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता गुण्डरदेही भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी करेगे विशेष अतिथि के रूप मे जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर मंडल महामंत्री थानसिंह मंडावी जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुशीला साहू खगेन्द्र साहू सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी लालजी साहू सेवानिवृत्त कर्मचारी विद्युत विभाग पंचुराम साहू व टीकाराम साहू होगे । उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष परमानंद साहू डां यशवंत साहू व पंचु साहू ने दी है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.