Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 1, 2022

दुर्ग - लोकनिर्माण विभाग दुर्ग संभाग के ठेकेदार लापरवाही बरती नाली बनाते बनाते पाइप को किया क्षतिग्रस्त , रिसाली निगम को 32 लाख का नुकसान - निगम ने मिक्चर मशीन को किया जब्त...

लापरवाही से निगम को क्रमश: 13 लाख व 19 लाख का नुकसान हुआ। पाइप लाइन बदलने में होने वाली खर्च की मांग की गई




पाटन - मरोदा मार्ग चौड़ी करण कार्य मे लोकनिर्माण विभाग दुर्ग संभाग के ठेकेदार लापरवाही बरत रहे है। सोमवार को निर्माण कार्य मे लगी जेसीबी मशीन को  लापरवाही पूर्वक चलाने से दो अलग जगह पर बिछाई गई भूमिगत मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे निगम को लगभग 32 लाख की क्षति हुई है।



मुख्य मार्ग चौड़ी करण और नाली निर्माण कार्य से नगर पालिक निगम को न केवल क्षति हो रही है , बल्कि आम लोगो को तकलीफ हो रही है। लापरवाही से कार्य करने की वजह से टँकी मरोदा स्थित भूमिगत पाइप लाइन 100 एमएम डाया का 400 मीटर पाइप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 


इसी तरह नेवई में 700 मीटर पाइप उपयोग के लायक ही नही रहा। सहायक अभियंता आर के जैन ने बताया कि इस लापरवाही से निगम को क्रमश: 13 लाख व 19 लाख का नुकसान हुआ है। 




मिक्चर गाड़ी को किया जप्त

सूचना मिलते ही निगम के अधिकारियों नर पहले स्थल निरीक्षण किया। मरम्मत के निर्देश दिए। बाद में खुलासा हुआ कि पाइप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके बाद अधिकारियों ने कार्य को बंद कराया और निर्माण कार्य मे लगे मिक्चर मशीन को जब्त कर कार्यालय परिसर लाया।


जिम्मेदार ने नही उठाया फोन

घटना के बाद निगम के अधिकारियों ने लोकनिर्माण दुर्ग संभाग के एसडीओ से लगातार संपर्क करने का। प्रयास किया, लेकिन अधिकारी ने अपना मोबाइल रिसीव नही किया और नही वापस काल बैक किया।


पहले भी हो चुकी है घटना

उल्लेखनीय है कि निगम चुनाव के पहले भी पाइप क्षतिग्रस्त होने की घटना घट चुकी है। तब निगम के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन को नेवई पोलिस के हवाले किया था। मामला इस बात पर सुलझ गया था कि लोकनिर्माण विभाग ने हर्जाना देने का आस्वासन दिया था।




32 लाख का भेजा डिमांड

अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइन को नही बदला गया तो नेवई ओवर हेड टैंक को भरने में समस्या होगी। पाइप लाइन बदलने में 32 लाख का खर्च होगा।  आयुक्त आशीष देवांगन ने लोकनिर्माण विभाग दुर्ग संभाग को कड़ा पत्र लिखा है। पत्र में पाइप लाइन बदलने में होने वाली खर्च की मांग की गई है।

---------------------------------------------------




लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें  मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad