Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 16, 2022

अवैध गांजा राजस्थान में खपाने के नियत से की जा रही थी तस्करी... लगभग 3 लाख रूपये का गांजा जप्त...जानिए किस क्षेत्र का मामला!!!

 ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह


थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन उडीसा से छत्तीसगढ की ओर कर रहे हैं। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर छत्तीसगढ-उडीसा सीमा की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ-उडीसा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी नाका में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के संदेह के आधार पर संदिग्ध आल्टो कार क्रमांक एम.एच-43-ए.आर.-0673 को रोककर चेक किया गया जिसमें 02 संदिग्ध व्यक्ति मिले जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम 1. सांवरलाल लोहार एवं 2. चैतन स्वर्णकार दोनो निवासी जिला भिलवाडा राजस्थान का होना बताया। जिनके आल्टो कार की तलाशी लेने पर वाहन में 60 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी 1. सांवरलाल लोहार एवं 2. चैतन स्वर्णकार के विरूद्ध थाना नगरनार में 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा, आल्टो कार क्रमांक एम.एच-43-ए.आर.-0673, 02 नग मोबाईल, नगद 4,200/-रूपये एवं वाहन के आवश्यक दस्तावेज जप्त किया गया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 3 लाख रूपयेे आंकी गई है।


महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक - बुधराम नाग

सउनि. - बलवीर सिंह 

प्र.आर. - अहिलेश नाग, 

आरक्षक - खेदुराम ठाकुर, कुलेश्वर कटेन्द्र, भास्कर भारद्वाज, विरेन्द्र ठाकुर, जोगाराम,

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad