जमीन के प्रॉपर्टी डीलर ने गुण्डरदेही के व्यापारी आरिफ खान से 5.50 लाख रुपए ठगी की , डीलर ने पीड़ित व्यापारी को जान से मारने की दे रही है धमकी डीलर के खिलाफ व्यापारी ने गुण्डरदेही थाना मे लिखाई रिपोर्ट
गुण्डरदेही -गुण्डरदेही नगर के व्यापारी आरिफ खान पिता रज्जू खान ठगी का शिकार हो गया अर्जुन्दा चौक में मां प्रॉपटी डीलर के नाम से कार्यालय खोलकर नगर के व्यापारी आरिफ खान के साथ लगभग 5.50 लाख की ठगी कर ली गई। व्यापारी ने इनकी शिकायत गुण्डरदेही थाना पहुंचकर दर्ज कराई है। गुण्डरदेही निवासी आरिफ खान आत्मज रज्जू खान 49 वर्ष से मां प्रॉपटी डीलर के प्रोपाइटर गिरीश नरेंद्र राव ने ग्राम टेकापार निवासी रामलाल की जमीन खरीदने की जानकारी दी जिसमे से साढ़े 12 डिसमिल जमीन उसे देने की बात कही जिसमे डीलर द्वारा 5.50 लाख बयाना मांगा जिसमे व्यापारी आरिफ खान से 5 जुलाई 2021 को 2 लाख 40 हजार रुपए एवं 7 जुलाई को 2 लाख रुपए व 8 जुलाई को 1 लाख 10 हजार रुपए कुल 5 लाख 50 हजार रुपए ले लिया। कहा कि चार माह के बाद जमीन की रजिस्ट्री कराएगा दुगा । रजिस्ट्री नहीं कराने पर रकम लौटा दूंगा लभगभ 6 माह के बावजूद व्यापारी को न जमीन मिली और न ही पैसा लौटाया पीड़ित आरिफ खान ने बताया कि उन्होंने जब गिरीश राव से रकम वापस मांगी तो अपने भाई राजु धर्मा को पुलिस में होने का धौंस दिखाया पीड़ित ने बताया कि गिरीश नरेंद्र राव का ऑफिस अर्जुन्दा चौक मे उनकी दुकान के बगल में है। उसने विश्वास कर तय रकम दे दी। चार माह के 13 दिसम्बर को रकम वापस पाने संपर्क किया। तब उसने 5 लाख का चेक उन्हें दिया लेकिन यह चेक बाउंस हो गया। तब अपने सहयोगी के साथ पैसा और चेक के बारे में बताया। तब उसने आज-कल देने की बात कही। फोन से बात होने का रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। डेढ़ माह बाद प्रॉपर्टी डीलर ने रकम देने से मना कर दिया उल्टा जान से मारने की धमकी दी है जिससे मै डरा हुआ हुं अपने उपर हुए घटना को लेकर व्यापारी आरिफ खान ने गुण्डरदेही थाना पहुंचकर प्रापर्टी डीलर गिरीश नरेंद्र राव के खिलाफ लिखित मे शिकायत दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.