Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 21, 2022

रोटरी क्लब बिलासपुर द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिए कॉपी,पुस्तक,पेन एवं पदवेश के साथ ही साथ दो नग कंप्यूटर भी प्रदान किए


रोटरी क्लब बिलासपुर द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिए कॉपी,पुस्तक,पेन एवं पदवेश के साथ ही साथ दो नग कंप्यूटर भी प्रदान किए


रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट

रतनपुर....सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील पाठक के मुख्य आतिथ्य में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती बाल कल्याण समिति रतनपुर के अध्यक्ष माखन लाल गुप्ता ने किया रोटरी क्लब बिलासपुर के प्रेसिडेंट रूपेश श्रीवास्तव सेक्रेटरी एस नवीन,हेमंत खन्ना,सरस्वती बाल कल्याण समिति रतनपुर के उपाध्यक्ष डॉ सुनील जायसवाल कोषाध्यक्ष सुरेश सोनी मंच पर विराजमान रहे


,सर्वप्रथम मंचस्थ अतिथियों द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती ओम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया विद्यालय की बहनों द्वारा सरस्वती वंदन का समवेत गायन हुआ तत्पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से मंचस्थ अतिथियों का श्रीफल भेंट करके स्वागत किया गया,स्वागत भाषण सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर के कोषाध्यक्ष सुरेश सोनी ने प्रस्तुत किया विद्यालय विकासवृत्त  का वाचन सरस्वती बाल कल्याण समिति के उपाध्यक्ष डॉ सुनील जायसवाल ने प्रस्तुत किया, तत्पश्चात रोटरी क्लब बिलासपुर द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिए कॉपी,पुस्तक,पेन एवं पदवेश के साथ ही साथ दो नग कंप्यूटर भी प्रदान किए गए।


इस अवसर पर रोटरी क्लब बिलासपुर के प्रेसिडेंट रुपेश श्रीवास्तव द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि हम सब समाज में सेवा भाव  रख कर के अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए निरंतर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहे तभी हमे आत्मीय सुख की प्राप्ति होगी सरस्वती शिशु मंदिर के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेकर इसे शीघ्र ही पूरा करने के अपनी वचनबद्धता को दुहराते हुए बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की मुख्य अतिथि के आसंदी से बच्चों को संबोधित करते हुए जबलपुर से पधारे रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील पाठक ने कहा की हम सब स्वामी विवेकानंद जी के अनुयाई हैं सरस्वती शिशु मंदिर आप सबको राष्ट्रभक्ति से युक्त संस्कारित शिक्षा प्रदान करता है ऐसे मे राष्ट्रीय महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलते हुए देश को सर्वोपरि मान करके एक आदर्श प्रस्तुत  करने के भाव से सेवा को अपना माध्यम बना सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के विकास के लिए ₹51000 देने की घोषणा भी की,विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों कोआभार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया,ज्ञात हो कि रोटरी क्लब सेवा के माध्यम से समाज में अनेक रचनात्मक कार्य कर रही है इसी कड़ी में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर को गोद लिया गया और वर्ष भर के अंदर इसके संपूर्ण विकास की जिम्मेदारी ली गई समारोह में रोटरी क्लब बिलासपुर के गवर्नर 2024-25 अखिल मिश्रा, भूतपूर्वप्रेसिडेंट हेमंत खन्ना सदस्य गुड्डू केसरवानी, शिवनाथ केसरवानी,आकाश केसरवानी एवं सरस्वती बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष माखनलाल गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति रही,आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव ने किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य योगेश गुप्ता ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में टेकपाल  पाहुजा,श्रीमती तृप्ति बघेल,श्रीमती मनी फांसे श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव कीर्ति कहरा श्याम सुंदर तिवारी श्रीमती माधुरी बैसवाड़े आकांक्षा कहरा,विवेक भार्गव, आदर्श सोनी दामिनी श्रीवास राजेश्वरी कश्यप,राजू परधान का विशेष सहयोग रहा सर्वेभवन्तु सुखिनः के समवेत गायन से कार्यक्रम का विधवत समापन हूआ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad