कहानी उत्सव का हुआ आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी 2022 को शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला लाखा गढ़ में कहानी उत्सव का आयोजन हुआ । बच्चों में कहानी सुनने के कौशल सुनकर समझना अर्थ समझना सुनकर लिखना अपनी भाषा में कहानी लिखना आदि कौशलों के विकास हेतु आमंत्रित समुदाय के सदस्यों द्वारा मातृभाषा छत्तीसगढ़ी में कहानी सुनाई गई। सर्वप्रथम आमंत्रित सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया ।
श्रीमती शुकवाराे रात्रे के द्वारा गुरु और चेला की कहानी श्रीमती कुमारी श्रीवास के द्वारा खरगोश और कछुआ की कहानी एवं लक्ष्मी प्रजापति के द्वारा प्यासा कौवा की कहानी मातृभाषा छत्तीसगढ़ी में सुनाई गई । इस अवसर पर शाला के समस्त बच्चे समस्त शिक्षक एवं पालक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक लेख राम देवांगन ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक श्रीमती सुलोचना जुल्फें ने किया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.