बिजली के तार के चपेट में आने से पिता पुत्री की मौत
शिवशंकर पाण्डेय बालाघाट
बालाघाट।वारासिवनी नगर के वार्ड क्रमांक 07 के निवासी 40 वर्षीय राजू टेकाम और 06 वर्षीय पुत्री पलक टेकाम के ऊपर बिजली का तार गिरने से पिता पुत्री की दुःखद मौत हो गयी,जिससे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 07 कटंगी रोड निवासी राजू टेकाम व पुत्री पलक घर के बाहर बैठे थे कि अचानक घर के ऊपर से जा रही बिजली की तार में स्पार्किंग हुई जिससे तार टूटकर पिता पुत्री के ऊपर गिर गया जिसमें पिता पुत्री बुरी तरह से सुलझ गए तथा घटनास्थल पर ही दोनों की मृत्यु हो गयी।इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।यह घटना दोपहर के करीब 2 बजे हुई।
*बिजली विभाग की लापरवाही से गयी पिता पुत्री की जान*
प्राप्त जानकारी अनुसार स्पार्किंग की घटना कोई नई बात नही है पूरे क्षेत्र में जगह जगह यह समस्या होती रहती है जिसकी शिकायत लोगो ने विभागीय अधिकारियों से किया भी था लेकिन इसको सुधारा नही गया जो आज बड़ी घटना का रूप लेकर असमय ही पिता पुत्री की मौत हो गयी।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.