मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 12 ए पी 8722 के चालक कोरबा निवासी जानेश रोहनबेन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई...
दुर्ग। सड़क हादसे के लिए अभिशप्त माने जाने वाला महाराजा चौक से बोरसी जाने वाला सड़क फिर खून से लाल हो गया। दो मोटरसाइकिलों में इतनी जोरदार टक्कर हुई परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना दर्दनाक था की एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
एक नवयुवती और एक नवयुवक गम्भीर रूप से घायल है जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल कराया गया। दोनों की स्तिथि नाजुक होने किसी हायर हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। घटना बीती रात साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है।
पद्मनाभपुर चौकी एवं कोतवाली थाने से संयुक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 12 ए पी 8722 और सी जी 24 जे 4140 में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 12 ए पी 8722 के चालक कोरबा निवासी जानेश रोहनबेन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
पीछे बैठी 22 वर्षीय दुर्ग निवासी नवयुवती प्रितिका एक्का एवं मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 24 जे 4140 के चालक अर्जुन्दा थाना जिला बालोद ग्राम गब्दि निवासी 28 वर्षीय चंद्रप्रकाश निर्मलकर पिता ऊमेंदी राम निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी भूषण कुमार एक्का दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुँचाया गया। घायलों की स्तिथि नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य अस्पताल में रिफर कर दिया।
पुलिस ने मृतक जानेश रोहनबेन के परिजनों को सूचित कर दिया है। वे शव को लेने के लिए दुर्ग रवाना हो गए हैं।
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.