खैरागढ़-विक्रांत , अनिल सहित अन्य सभी को मिली जमानत , जनता की हुई जीत
कहते हैं ना सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता आज इसका जीता जागता उदाहरण हमें देखने को मिल रहा है जिस तरीके से नगर पालिका चुनाव में सत्ता एवं शासन का दुरुपयोग करके एक वोट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को हरा गया , उसके विरोध करने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह जी , मंडल अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल जी एवं अन्य साथियों द्वारा विरोध दर्ज किया गया था उस पर प्रशासनिक अमले द्वारा गलत तरीके से फर्जी FIR दर्ज किया गया था, आज उस पर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा जमानत प्रदान की गई है यह निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी सहित खैरागढ़ नगर पालिका खैरागढ़ के संपूर्ण नागरिकों की जीत है जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर भरोसा कर के नगर पालिका चुनाव में अपना बहुमत प्रदान किया था , आज आप सभी के आशीर्वाद का ही असर है कि हमें माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जमानत प्रदान किया गया है आप सभी खैरागढ़ नगर वासियों का बहुत बहुत आभार,
आगे विधानसभा चुनाव में इसी तरह से आप बहुमत प्रदान करके भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद प्रदान करें ताकि सत्ता के दुरुपयोग करने वाले शासन एवं प्रशासन को जनता का कड़ा जवाब मिल सके आप सभी खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता को बहुत बहुत
धन्यवाद
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.