एसईसीआर ने बेकार हो गए रेलवे कोच को दिया आफिस का रूप।
रेलवे यार्ड में बेकार खड़े हुए रेलवे कोच को देखकर इंजीनियरों ने ऑफिस बनाने की तरकीब सोची और बेकार पड़े रेलवे कोर्ट को तब्दील कर दिया ऑफिस में। ऑफिस बनाने में वैसे तो लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं परंतु यह ऑफिस बहुत ही कम लागत से बना है। इंजीनियरों की टीम ने स्लीप सीट निकाल कर इसमें टेबल, कुर्सी, अलमारी, रखने का इंतजाम किया है। इसमें महिलाओं के लिए एक रूम भी तैयार किया गया है जिसमें वह दोपहर में बैठकर भोजन के बाद कुछ समय आराम भी फरमा सकती हैं, इसमें लाइट और पंखे ट्रेन के डिब्बे की तरह ही लगे हैं। वैसे देखा जाए तो नियम अनुसार कोच के बेकार होने के बाद सब की नीलामी की जाती है, मगर इस बार रेलवे की इंजीनियरों ने इसे एक ऑफिस के रूप देने के लिए पूरी कोशिश की है और यह एक ऑफिस की तरह ही लगता है। इसकी एक खास बात यह भी है कि बाहर से देखने में यह कोच ऑफिस जैसा प्रतीत नहीं होता है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.