रतनपुर भैसाझार जंगल में अवैध कटाई
सराई लकड़ी की चोरी अब ट्रेलर और लोडर की मदद से कर रहे चोर
वन विकास निगम की लापरवाही का नतीजा,
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर भैसाझार जंगल में वन विकास निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भैसाझार जंगल में बेशकीमती इमारती लकड़ी सराई 40-50 फीट के बड़े पेड़ को काट दिया गया, फिल्मी अंदाज में चोरी करने आए मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कुटेला और ग्राम ठाकुर देवा के चार पांच चोरों ने पेड़ को काटकर सड़क के किनारे ला रहे थे यही नहीं चोरों ने एक ट्रेलर और एक लकड़ी लोडर लेकर जंगल में घुसे थे विशेष सूत्रों से जानकारी मिली है
की अंतिम पेड़ की कटाई की आवाज को सुनकर वन विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे जब उन्होंने देखा तो माजरा उन्हें भी समझ में नहीं आया लेकिन हमेशा की तरह चोरों को संरक्षण देने वाली वन विकास निगम के कर्मचारी और अधिकारी तत्काल उन्हें सेटिंग करने में लग गए वन विकास निगम को जब से जिस जंगल की जिम्मेदारी मिली है हमेशा ही लापरवाही सामने देखी गई है
जंगलों की अंधाधुंध कटाई और चोरों को दिया जा रहा संरक्षण से पुरा जंगल सांफ होते जा रहे हैं अधिकारियों ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कुटेला और ठाकुर देवा के कुछ लोगों ने विभाग में जैतखाम के लिए लकड़ी चाहिए करके आवेदन तो लगाया था और विभाग के द्वारा आवेदन को लेकर पावती दी गई थी, और वे लोग इसी पावती को आदेश समझ बैठे और उसी का नतीजा है कि वे लोग दिनदहाड़े लकड़ी की कटाई कर ले जाने की फिराक में थे
लेकिन सोचने वाली बात यह है की धार्मिक कार्यों के लिए जैतखाम बनाने के लिए अगर लकड़ी की जरूरत थी तो डीपो से भी खरीद सकते थे या फिर उन्हें लकड़ी देने का आदेश भी हुआ होता तो विभाग के द्वारा कटाई कर दिया जा सकता था लेकिन मामला साफ तौर पर चोरी का है विभाग ऐसे बहानेबाजी कर अंधाधुन जंगल की कटाई करने वाले चोरों को संरक्षण देने के मूड में दिख रही है अब देखने वाली बात यह होगी की जंगल में मिले ट्रेलर और लोडर को जब्ती बनाते हैं कि नहीं या फिर एक दो लोगों को मामले में शामिल कर लिखा पोती का खेल कर लिया जाएगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा मौके से लकड़ी को भैसाझार नर्सरी में लाकर सुरक्षित करने की बात कही जा रही है लेकिन चोरों के ऊपर क्या कार्रवाई हो रही है गाड़ी की जब्ती हो रही है या नहीं यह भी संशय विषय बना हुआ है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.