Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 19, 2022

दुर्ग जिला - विधायक निधि से स्वीकृत है राशि निगम कार्यालय के सामने बनेगा मंच , महापौर की उपस्थित में शुरू हुआ कार्य में गुणवत्ता लाने निर्देश...

 गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की निधि से वार्ड 7 में मंच व कक्ष बनेगा। इसके लिए 5 लाख स्वीकृत हुआ हैं।...


रिसाली दुर्ग - ग्रामीण विधायक व प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की निधि से वार्ड 7 में मंच व कक्ष बनेगा। इसके लिए 5 लाख स्वीकृत हुआ है। निमार्ण कार्य आरंभ करने से पूर्व महापौर शशि सिन्हा व लोकनिर्माण विभाग प्रभारी अनुप डे पहुँचे  और पूजा अर्चना कर कार्य शुरू कराया।



नगर पालिक निगम कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित मैदान में मंच के साथ अतिरिक्त कमरा का निर्माण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मैदान में हर वर्ष दुर्गा व गणेश पूजा का आयोजन किया जाता है। नागरिक लंबे समय से मैदान में स्थाई मंच और एक कक्ष बनाने की मांग कर रहे थे। 


इसी मैदान में खेल भी कराया जाता है। क्षेत्रीय विधायक ने युवाओं की मांग पर निर्माण कार्य के लिए 5 लाख स्वीकृत कर भूमि पूजन किया था। निकाय चुनाव की वजह से कार्य अटका था। विलंब होने पर महापौर स्थल पहुची और कार्य शुरु करने निर्देश दिए।


गुणवत्ता पर रखे ध्यान

महापौर ने निर्माण कार्य करने वाले एंजेसी को निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित दिन में पूरा करे। साथ ही गुणवत्ता पर ध्यान दे। उन्होंने दो टूक कहा कि शिकायत मिलने पर बिल भुगतान पर रोक लगाई जाएगी।


कार्यो की समीक्षा

महापौर ने एमआईसी  लोकनिर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे ऐसे कार्यो की समीक्षा करें जो स्वीकृत तो हुआ है लेकिन कार्य आरंभ नही हुआ है।  

महापौर ने कहा कि अब तक शुरू नही हुए कार्य को वे जल्द शुरू कराएंगी।




लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें  मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad