सुकमा छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प सुरक्षित नहीं है महिलाएं--अधि.दीपिका
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में 19 फरवरी को एक नाबालिक किशोरी से गैंगरेप करने की शर्मशार घटना पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सुकमा जिले की आदिवासी नेत्री भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिका शोरी ने कहा कि किसी भी महिला के जीवन का सबसे बुरा शब्द है रेप और आज छत्तीसगढ़ के बगीचा क्षेत्र में एक नाबालिक बालिका के साथ जो घटना हुई है उससे पूरे छत्तीसगढ़ का सर शर्म से झुक गया हैं परन्तु छत्तीसगढ़ सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता छत्तीसगढ़ आज अपराध गढ़ बन गया है आज बालिकाएं अपनी मर्जी से किसी शादी समारोह में नहीं जा सकती जिस प्रकार बगीचा क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है । शादी समारोह में शामिल होने गई एक किशोरी को क्षेत्र के पांच बदमाश उठाकर उठाकर जबरदस्ती जंगल में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया व आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट भी की जिसमे अभी तक मात्र दो अपराधियों को ही पुलिस गिरफ्तार कर पाई है बाकी तीन फरार हैं देख सकते हैं कि अपराधियों की हिम्मत कितनी बढ़ गई है क्योंकि पूर्व में जशपुर स्थित समर्थ दिव्यांग केंद्र में नशे में धुत केयर टेकर और चौकीदार ने बच्चों से मारपीट और अश्लील हरकतें की। उनके कपड़े फाड़ दिए। बच्चे जान बचाने के लिए नग्न हालत में कैंपस में भागते रहे। चौकीदार ने 15 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया। और आज तक वो न्याय के लिए भटक रहे हैं तो अपराधियों का हिम्मत बढ़ना लाजिमी हैं ,पूरा प्रदेश देख रहा है कि दुष्कर्म के मामले में छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से जारी साल 2020 के आंकड़ों पर गौर करें तो दुष्कर्म के मामलों में बिहार से आगे छत्तीसगढ़ निकल चुका है। प्रदेश में 2019 में दुष्कर्म के 1036 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 2020 में 1210 मामले दर्ज हुए हैं, इन दो सालों में बिहार में 730 और 806 मामले दर्ज हुए। छत्तीसगढ़ में साल 2020 में हर दिन तकरीबन 3 दुष्कर्म की वारदातें हो रही हैं।पूरी भूपेश सरकार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प है,यदि महिलाओं के प्रति अपराध बन्द नहीं होता है व जल्द ही इस घ्रणित कृत्य को करने वाले बचे हुए अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.