रतनपुर थाना अंतर्गत दो युवकों ने आज अलग-अलग जगह पर फांसी लगा ली
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर वार्ड क्रमांक 1 जोगीअमराई में रामकुमार पिता बनवारी लाल उम्र 18 वर्ष ने अपनी बॉडी में करही के पेड़ पर नायलोन की रस्सी से फांसी लगा लिया बताया गया कि रामकुमार भाव आदतन शराबी था और वह कल रात बाड़ी में ही बैठा था उसके घर वाले सब खाना खाकर सो गए हमेशा की तरह रात को घर भी लेट से आता था जिसकी वजह से घर वालों ने भी ध्यान नहीं दिया और जब सुबह 6:30 बजे उठे तो देखा कि बाड़ी के करही पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से रामकुमार का सव झूल रहा था जिस पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच में जुट गई वही
दूसरा मामला पुडु जंगल का है बुधवार सिंह ने फांसी लगा ली, ,,,,आज सुबह संदीप उरांव ने जंगल लकड़ी काटने के लिए गया था तब उन्होंने बुधवार सिंह पिता टिकैट सिंह निवासी पुडु का महुआ पेड़ पर लटकते हुए शव को देखा जिसकी सूचना उन्होंने गांव वालों को दी गांव के सरपंच ने इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी जिस पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बताया गया कि 18 फरवरी 2022 को बुधवार सिंह बिना किसी को बताए हुए कहीं चला गया था जिसकी सव आज पुडु जंगल में महुआ पेड़ पर फांसी लटका हुआ देखा गया मोहलाई रस्सी से उन्होंने अपनी इहलीला समाप्त कर ली जिस पर रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.