मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी बेलगहना तहसील के अंतर्गत हो रहे अवैध रेत और मुरुम खनन, प्रशासनिक अधिकारी मौन
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना...बेलगहना कंचनपुर क्षेत्र में अवैध खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकारियों का जमीनी स्तर पर कोई अता पता नहीं है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद जिले में अवैध उत्खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा है।
जानकारी के अनुसार पीएम जीएस वाय कंचनपुर से भैंसाझार मार्ग निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत कंचनपुर के तालाब से ठेकेदार द्वारा मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। अँचल के ग्रामीणों द्वारा आपत्ति के बावजूद ग्राम पंचायत सरपंच की सह में ठेकेदार द्वारा दबंगाई पूर्वक शासकीय तालाब से मूरम का अवैधानिक रूप से उत्खनन किया जा रहा है। जिसमें की रोजगार गारंटी के तहत मजदूरों को कार्य प्राप्त होना चाहिए।
मिली जानकारी अनुसार बिना पंचायत प्रस्ताव के खनन कार्य किया जा रहा है। सरपंच से बात करनी चाही गई जिन्होंने कॉल ही रिसीव नहीं किया। वहीं सचिव ने उन्हे कोई जानकारी नहीं होना बताया गया। न ही कोई अनुमति या प्रस्ताव का होना बताया।
बहरहाल देखने वाली बात यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी इस तरह के अवैध खनन पर रोक न लगना संदेह के घेरे में लेना चाहिए अथवा प्रशासन किसी बड़ी कार्यवाही के फिराक में है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.