"
शिक्षकों को दिया गया नवा जतन प्रशिक्षण "
विकासखंड पिथौरा के संकुल किशनपुर एवं संकुल गोपालपुर के सभी शिक्षकों को नवा जतन 100 दिन पठन का प्रशिक्षण दिया गया ,जिसमें किशनपुर संकुल से मास्टर ट्रेनर उत्तम साहू एवं अनिल पटनायक , और गोपालपुर संकुल से मास्टर ट्रेनर राजाराम पटेल एवं अरविंद नायक रहे
कोरोना काल में राज्य के स्कूलों में ऐसे बच्चे जो लर्निंग लॉस के कारण कक्षा स्तर से पिछड़े हुए हैं उनके लिये उपचारात्मक शिक्षण प्रदान करने के लिए नवा जतन प्रशिक्षण दिनांक 03/02/22 को वेबेक्स के माध्यम से आयोजित की गई जिसमें किशनपुर एवं गोपालपुर संकुल के सभी शिक्षकों ने वेबेक्स मीटिंग में अपनी उपस्थिति दी ।इसके लिए एस सी आर टी रायपुर के द्वारा 6 बिंदु तैयार किये गए हैं जिसमें स्वयं से सीखने को प्रेरित करना ,पिअर लर्निंग विषय मित्र बनाना, चुनौती देना, बच्चों की जिज्ञासा का सम्मान करना ।सीखने में प्रौद्योगिकी का उपयोग करना ।सेल्फी विद सक्सेस जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया ।मास्टर ट्रैनर राजाराम पटेल ने भाषा के अंतर्गत 5 स्तर और गणित के 7 स्तर के बारे में बताया गया और विद्यार्थियों को उनके स्तर के आधार पर तैयार करने हेतु शिक्षकों को कार्य योजना बनाने के लिए प्रेरित किया ।
सीएनआई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.