ब्राम्हण समाज का प्रतिनिधिमण्डल मिला कैबिनेट मंत्री से विप्र भवन के निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री श्री अकबर का जताया आभार
कवर्धा, 19 फरवरी 2022। ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने कवर्धा के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से राजधानी रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास कार्यालय में मिलकर विप्र भवन के निर्माण के लिए उनका आभार जताया है। प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि समाज के पास अपना स्वयं का भवन न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सामाजिक भवन हो जाने से अब समाज के सदस्यों को कार्यक्रम आदि करने में सहुलियत होगी। अपना स्वंय का भवन हो जाने से ब्राम्हण समाज में हर्ष व्याप्त है। प्रतिनिधिमण्डल ने विप्र भवन के लोकार्पण के लिए कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर को आमंत्रित भी किया। इसके लिए कैबिनेट मंत्री ने ब्राम्हण समाज को धन्यवाद देते हुए विप्र भवन के लोकार्पण अवसर पर आने की सहमति दी। इस अवसर पर ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने क्षेत्र के विकास के संबंध में कैबिनेट मंत्री से चर्चा भी की।
उल्लेखनीय है कि विप्र भवन के निर्माण के लिए श्री मोहम्मद अकबर ने अपने विधायक निधि से 10 लाख रूपए की राशि प्रदान की है।
कैबिनेट मंत्री से मिलने वाले ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री चंद्रिका चैबे, अध्यक्ष सर्व ब्राम्हण समाज, मेदनी शंकर चैबे, प्रभाकर शुक्ला, सदानंद उपाध्याय, अशोक शर्मा, वेदनारायण तिवारी, संतोष चैबे, कीर्ति दत्त तिवारी, सुद्धू तिवारी, सुशील पांडे, सुरेश शर्मा, व्यास शर्मा (चचेड़ी), बिसाहू पांडे, रविन्द्र शुक्ला पत्रकार, दीपक तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, राजेश शुक्ला, बिन्नु तिवारी, बंटी तिवारी, महेन्द्र शर्मा, लक्की शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.