जुआ खेलते 03 जुआरियों को थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा।
आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती तास तथा नगदी रकम 9130/ रुपये को पुलिस ने किया जप्त।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक-08/2022 धारा-13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र को अपराध एवं अपराधियों से मुक्त रखने पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, कि अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा, जैसे अपराधों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के द्वारा थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम में जाकर आम जनों से मुलाकात कर लगातार क्षेत्र को अपराधिक गतिविधियों से मुक्त रखने असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक-18/02/2022 को
मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कोयलारी नया तालाब में कुछ जुआडियान 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा थाने की टीम रवाना कर मुखबीर के बताएं पते पर जाकर घेराबंदी कर 03 जुआरियों को धर दबोचा गया। जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) सोनू उर्फ सतीष बाजपेयी पिता स्व. अशोक बाजपेयी उम्र 36 साल साकिन वार्ड नंबर 09 थाना स.लोहारा। (2) अमर लाल साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 30 वर्ष साकिन कोयलारी थाना सिंघनपुरी। (3)रामजी साहू पिता स्व. बहाल साहू उम्र 53 वर्ष सा० कोयलारी थाना सिंघनपुरी जंगल का रहने वाले बताएं जिनके कब्जे से गवाहों के समक्ष 52 पत्ती तास एवं कुल नकदी रकम 9130/रू. जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिंघनपुरी जंगल प्रभारी निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्र.आर. 249 शैलेन्द्र चन्द्रवंशी, अभिनव तिवारी, आरक्षक संदीप पांण्डे, विनोद मरकाम का सराहनीय योगदान रहा। CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.