Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 4, 2022

परियोजना अधिकारी कोटा व लेखपाल की रेडी टू इट भ्रष्टाचार मामले में हुई शिकायत


परियोजना अधिकारी कोटा व लेखपाल की रेडी टू इट भ्रष्टाचार मामले में हुई शिकायत 

बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा 

कोटा -कोटा परियोजना अधिकारी व लेखापाल के द्वारा पूरक पोषक आहार(रेडी टू इट) योजना में अनियमितता करने व मोटी रकम लेकर दूसरे समूह में संलग्न करने  व ठेकेदारों से संचालित कराने के संबंध में माननीय मुख्य मंत्री , महिला बाल विकास मंत्री, जिलाधीश बिलासपुर, जिला परियोजना अधिकारी बिलासपुर, तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा से शिकायत की गई है। 


    मामले में कोटा जनपद के स्थाई समिति के जनपद सभापति कन्हैया गंधर्व द्वारा कोटा के रेडी टू इट निर्माण सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण किये जाने पर अनियमितता पाई गई जिसका की बकायदा वीडियो , ऑडियो, व पंचनामा बनाकर मामले की शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि कोटा ब्लाक के परियोजना अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर व सभी सेक्टर सुपरवाइजर व लेखापाल पार्थो मोइत्रा से आपसी मिलीभगत कर स्व सहायता समूह द्वारा संचालित होने वाले रेडी टू इट को महिला स्व सहायता समूह के नाम से योजना को नामांकित कर ठेकेदारों को संचालित कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा संचालित कराया जा रहा ।कुछ जगह में सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर मे रेडी टू इट निर्माण कराया जा रहा है।

   स्व सहायता समूहों द्वारा पोषण आहार के मानदंडों में कमी कर निर्माण करना पाया गया है जिसमें कुछ रेडी टू इट निर्माण स्थलों में 5 क्विंटल गेहूं 5 किलो चना लगभग 3किलो सोयाबीन मिश्रण कर पिसाई करना पाया गया जबकि नियमतः चना,  सोयाबीन, मुंगफली, रागी, तेल का भी मिश्रण किया जाना चाहिए ।

 राज्य सरकार की इतनी महत्वपूर्ण योजना में भ्रष्टाचार करते हुए शिशुओं व मातृ शक्ति के पोषण से खिलवाड़ कहा तक बरदाश्त के लायक है देखना होगा अधिकारी व प्रदेश के मुख्यमंत्री इस पर क्या निर्णय लेते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad