एलसीआईटी की नंदनी सिंह और आकाश ठाकुर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की हैंडबॉल टीम में शामिल
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर की महिला हैंडबाल टीम में नंदनी सिंह और पुरूष टीम में आकाश कुमार ठाकुर एलसीआईटी कालेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर के हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया है इस सम्बंध में जानकारी देते हुए क्रीड़ा अधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की हैंडबॉल टीम में महिला वर्ग में नंदनी सिंह बी ए एल एल बी की प्रथम वर्ष की छात्रा और पुरुष वर्ग में आकाश कुमार ठाकुर बी एस सी अंतिम वर्ष के छात्र का चयन अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय की हैंडबॉल टीम में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है नंदनी का चयन गोलकीपर के लिए किया गया है जबकि आकाश का चयन शूटर के लिए किया गया है
आकाश ठाकुर इंटर कालेज हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 8 गोल कर अपने एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाया था और बिलासपुर सेक्टर टीम में चयन हुवा था अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुवे कोरबा सेक्टर के साथ हुवे फाइनल मुकाबले में बिलासपुर सेक्टर की ओर से सबसे ज्यादा 9 गोल आकाश ठाकुर ने किया था और बिलासपुर सेक्टर को विजेता बनाने में अहम भूमिका रहा था आकाश ठाकुर और नंदनी सिंह के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर की हैंडबॉल टीम में चयन होने पर महाविद्यालय के संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन उप संस्था प्रमुख अंकित जैन निर्देशक डॉ. पीयूष कांत पांडेय प्राचार्य डॉ.अर्चना शुक्ला,उपप्राचार्य अभिनव पाल,प्राचार्य इंजीनियरिंग विभाग डॉ.श्रुति राठौर, उपप्राचार्य इंजीनिरिंग विभाग शुभी श्रीवास्तव , साइंस विभाग प्रमुख अभिषेक केशरवानी,लॉ विभाग प्रमुख अभिनव प्रधान, कॉमर्स विभाग प्रमुख शेख आदिल डल्ला,कला विभाग प्रमुख उमेश पटनायक,नीरज सोनी,शैलजा रेड्डी,अमित सोनी आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.