बिलासपुर को सौगात:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में किया तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज और प्लेनेटोरियम का लोकार्पण*
बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बिलासपुर...मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर में तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया।आपकों बता दे 107 करोड़ रुपये की लागत से 1620 मीटर लंबे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ है। लोकार्पण के बाद तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज पर मुख्यमंत्री कुछ दूर तक चलकर गए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा तिफरा छोर से स्व.जमुना प्रसाद वर्मा काॅलेज तक किया गया है ब्रिज का निर्माण।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में किया डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का लोकार्पण किया।बिलासपुर शहरवासियों को मिली है अब ज्ञान के भंडार और मनोरंजन की सौगात। साढ़े तीन एकड़ में 6 करोड़ 72 लाख रूपये की लागत से बना है य़ह प्लेनेटोरियम। इसका निर्माण बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किया गया है । दिन में ही आकाशीय नजारों के साथ विज्ञान तथा खगोलशास्त्र की मिलेगी जानकारी। प्लेनेटोरियम में है 200 लोगों की बैठक क्षमता और पृथक ऑक्सीजोन भी है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.