सर्राटी जलाशय की नहर प्रणाली
का संयुक्त निरीक्षण करने के लिए दल गठित
(शिवशंकर पाण्डेय की रिपोर्ट)
कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने सर्राटी जलाशय की नहर प्रणाली के संयुक्त निरीक्षण के लिए चार अधिकारियों का दल गठित कर नहर प्रणाली की वास्तविक स्थिति पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।
संयुक्त निरीक्षण दल में वैनगंगा संभाग के कार्यपालन यंत्री श्री योगेन्द्र सिंह ठाकुर, सर्वेक्षण संभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एन एस ठाकुर, वरिष्ठ भूजल विद श्री आर के गोहे एवं उप संचालक कृषि श्री राजेश खोब्रागढ़े को शामिल किया गया है। इस दल को निरीक्षण कर बताना है कि क्या सर्राटी नहर प्रणाली जर्जर हो गई है, नहरों मे छोड़े जाने वाला पानी खराब नहरों के कारण व्यर्थ बहता है, सिंचाई के लिए अंतिम छोर पर पानी पहुंच रहा है या नही, क्या नहर प्रणली के जिर्णोद्धार की जरूरत है और है तो उसकी कितनी लागत आयेगी। जांच दल को इन बिंदुओं पर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। उल्लेखनीय है कि सर्राटी जलाशय संघर्ष समिति, तहसील लालबर्रा द्वारा 15 फरवरी 2022 को ज्ञापन प्रस्तुत कर मांग की गई है कि 100 वर्ष पुरानी इन नहर प्रणाली को किसानों के लिए उपयोगी बनाने की जरूरत है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर द्वारा संयुक्त निरीक्षण दल गठित किया गया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.