Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 11, 2022

कलेक्टर डॉ.मिश्रा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

 कलेक्टर डॉ.मिश्रा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा



हायर सेकेंडरी स्कूल उकवा,सोनगुड्डा व डाबरी की आश्रम शालाओं एवं उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर,किया कार्यवाही


(शिवशंकर पाण्डेय बालाघाट)


     बालाघाट।कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने आज 11 फरवरी को उकवा के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ ही दूरस्थ एवं सेवेदनशील क्षेत्र के ग्राम सोनगुड्डा एवं डाबरी का भ्रमण कर वहां की आश्रम शालाओं एवं उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया।


इस दौरान सर्व शिक्षा अभियान के सहायक यंत्री श्री भास्कर शिव, उपयंत्री श्री भवन लिल्हारे, देवेन्द्र नागेश्वर एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के उपयंत्री श्री कुलदीप सिन्हा, जनपद पंचायत बिरसा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजित बर्वा भी उपस्थित थे।


प्राचार्य सहित 11 कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश


     कलेक्टर डॉ मिश्रा सबसे पहले उकवा के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे तो वहां पर पाया गया कि प्राचार्य श्रीमती सुनीता बोरकर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थी। शाला की उपस्थिति पंजी के निरीक्षण में उच्च माध्यमिक शिक्षक मदनलाल गेडाम, ढालसिंह गौतम, हरिलाल पटले, प्रयोगशाला शिक्षक सरिता बाला बिसेन, परवंता मरावी, रामबती कामड़े, खेलकूद शिक्षक धीरेन्द्र नगपुरे, भृत्य ललीता मर्सकोले, सीमा मरकाम एवं स्थायी कर्मी भागलाल धुर्वे अनुपस्थित पाये गये। जिस पर विद्यालय की प्राचार्य सहित इन सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये है । शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के निरीक्षण के दौरान जेठूसिंह मरावी अनुपस्थित पाये गये। प्राचार्य श्री भटेरे द्वारा बताया गया कि वह लंबे समय से अनुपस्थित है और उसका वेतन भी रोक दिया गया है। इस दौरान उन्होंने हायर सेकेंडरी स्कूल के पुराने भवन में किये जा रहे सुधार कार्य का भी निरीक्षण किया और उसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।


पा्रथरी के प्राचार्य प्राचार्य से सोनगुड्डा एवं डाबरी का अतिरिक्त प्रभार हटाने के निर्देश


     कलेक्टर डॉ मिश्रा ने सोनगुड्डा के बालक आश्रम का निरीक्षण किया तो पाया कि आश्रम के भाग-1 में साफ-सफाई एवं भवन का रखरखाव संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आश्रम के बच्चों से उन्हें दिये जाने वाले भोजन की जानकारी ली। इस दौरान आश्रम के अधीक्षक द्वारा बताया गया कि उन्हें सितंम्बर 2021 से खाद्यान्न का आबंटन नहीं मिला है। अधीक्षक द्वारा बाजार से खाद्यान्न्‍ क्रय कर बच्चों के लिए भोजन का इंतजाम किया जा रहा था। । आश्रम के बच्चों को वर्ष 2020-21 की दो जोड़ी गणवेश मिल गयी है। लेकिन वर्ष 2021-22 की गणवेश नहीं मिली है। निरीक्षण में पता चला कि पाथरी के प्राचार्य को सोनगुड्डा एवं डाबरी के स्कूलों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लेकिन उनके द्वारा कभी भी आश्रम शालाओं एवं स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। इस पर कलेक्टर डॉ मिश्रा ने पाथरी के प्राचार्य श्री व्ही के पांडे से सोनगुङ्डा एवं डाबरी की शालाओं का प्रभार हटाने एवं उनके स्थान पर अन्य प्राचार्य को इन स्कूलों का प्रभार सौंपने के निर्देश दिये है। डाबरी के आश्रम के निरीक्षण के दौरान भी पता चला कि वहां पर भी आश्रम के बच्‍चों के लिए खाद्यान्न का आबंटन नहीं मिला है। डाबरी में देव नदी पर बनाये गये पुल की दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनायी गई है।


कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के विरूद्ध विभागीय जांच के निर्देश


     इस पर कलेक्टर डॉ मिश्रा ने बिरसा के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सनोडिया को फटकार लगाई कि उनके द्वारा इस बात पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया कि आश्रम शाला के बच्चों के लिए तीन माह से खाद्यान्न का आबंटन नहीं मिला है। उन्होंने इस लापरवाही के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सनोडिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं उनके विरूद्ध विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिये। आश्रम शालाओं के बच्चों के लिए खाद्यान्न प्रदाय की शीघ्र व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने आश्रम शालाओं के अधीक्षकों को भी निर्देशित किया कि वे उचित मूल्य दुकान जाकर बच्चों के लिए खाद्यान्न प्राप्त कर लिया करें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क ईकाई के अधिकारी को निर्देशित किया कि डाबरी में देव नदी के पुल की एप्रोच रोड का काम अब तक पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदार के विरूद्ध ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही करें और पुल की एप्रोच रोड को शीघ्र बनवायें। उन्होंने डाबरी के छात्रावास भवन के कार्य को शीघ्र पूर्ण कर आश्रम के बच्चों को नये छात्रावास भवन में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिये।


पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश


     कलेक्टर डॉ मिश्रा ने सोनगुड्डा की ग्राम पंचायत में पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक से ग्राम के जाबकार्ड धारकों एवं पेंशनर्स के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मनरेगा में काम दिलाने एवं भुगतान की स्थिति संतोषजनक पायी गई। लेकिन पेंशनर्स के सत्यापन एवं नये पात्र लोगों को पेंशन स्वीकृत कराने के कार्य में लापरवाही पायी गई। ग्राम पंचायत सोनगुड्डा में मात्र 134 लोगों को पेंशन प्राप्त हो रही है। 20 नये लोगों के नाम पेंशन स्वीकृत करने के लिए भेजे गये है। इनमें से कुछ की आयु 62 से लेकर 81 वर्ष की है। लबकि इन लोगो को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के साथ ही पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाना चाहिए था। पात्र लोगों को लंबे समय से पेंशन के लाभ से वंचित रखे जाने पर कलेक्टर डॉ मिश्रा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और सचिव को फटकार लगाई कि उसके द्वारा स्वयं क्यों ध्यान दिया गया कि 60 से अधिक आयु के लोगों को 60 वर्ष पूर्ण करते ही पेंशन दिलायी जाये। उन्होंने इस लापरवाही के लिए बिरसा के समग्र विस्तार अधिकारी एवं सोनगुड्डा पंचायत के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।


ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड शीघ्र प्रदाय करने के निर्देश


     ग्राम पंचायत सोनगुड्डा में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान पता चला कि किरनापुर के सीएससी संचालक मुकेश सोनी द्वारा 500 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये है। लेकिन उन्हें अब तक आयुष्मान कार्ड का वितरण नहीं किया गया है। इस पर कलेक्टर डॉ मिश्रा ने मोबाईल फोन पर सीएससी किरनापुर के संचालक को निर्देशित किया कि वे कल सभी ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड का वितरण करें । अन्यथा उनके विरूद्ध थाने में एफआईआर दर्ज की जायेगी और उनका सीएससी बंद कर दिया जायेगा।


शिक्षक आवास पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के निर्देश


     सोनगुड्डा में ग्रामीणों से पता चला कि वहां पर आईएपी योजना के अंतर्गत शिक्षक आवास बनाया गया है। लेकिन उसमें गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया है। उस व्यक्ति का स्वयं का पास में ही मकान होने के बाद भी वह शिक्षक आवास में रह रहा है। जबकि शिक्षकों को गांव में प्रायवेट मकान में रहना पड़ रहा है। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने शिक्षक आवास पर कब्जा कर रह रहे ग्रामीण को चेतावनी दी कि वह शीघ्र उसे खाली कर दे अन्यथा उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जायेगी। उन्होंने सोनगुड्डा चौकी प्रभारी को निर्देशित किया कि वे शिक्षक आवास पर किये गये अवैध कब्जे को शीघ्र हटवायें और पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। सोनगुड्डा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रारंभ की गई नल-जल योजना का कार्य भी संतोषजनक नहीं पाया गया है।


     कलेक्टर डॉ मिश्रा ने सोनगुड्डा में उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया तो पाया कि वहां पर 664 कार्ड धारक दर्ज है। लेकिन खाद्यान्न्‍ का उठाव मात्र 75 कार्ड धारकों द्वारा ही किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव के 71 परिवार काम के लिए बाहर चले गये है। खाद्यान्न लेने में फिंगर का निशान मशीन में नहीं मिलने के कारण भी परेशानी होती है। दुकान में खाद्यान्न के स्टाक का सत्यापन करने पर स्टाक सही प्राया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad