खैरागढ़-जालबांधा मंडई में खपानें रखी अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
46 हजार रू से अधिक की शराब, मोटरसायकल जब्त
खैरागढ़ । ब्लाक के जालबांधा मंडई में अवैध तरीके से खपाने के लिए जालबांधा तालाब के पास रखें 10 पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ने में जालबांधा पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों के कब्जे से 338 पौवा देशी शराब, 160 पौवा अंग्रेजी शराब गोवा कुल 89 लीटर शराब कीमत 46240 रू एक मोटर साइकल कीमत 30 हजार रू जप्त किए गए है। बुधवार को जालबांधा में मंडई का आयोजन किया गया था। मंडई के दौरान अवैध तरीके से बेचनें के लिए तालाब पार में बड़ी संख्या में अवैध शराब डंप किए गए थें। इसकी सूचना जालबांधा पुलिस को मिली। मौके पर पहुँची पुलिस ने वहाँ छापामार कार्यवाही की। मौके पर शराब बिक्री करतें खेमलाल उर्फ जरहू पिता दशरथ कोसरें 25 वर्ष निवासी जालबांधा एवं भूरू उर्फ तामेश्वर पाल पिता खम्हन पाल 30 वर्ष निवासी कुकुरमुड़ा को पकड़ने में सफलता मिली । बताया गया कि मौके पर अन्य आरोपी भी थें लेकिन पुलिस के पहुँचतें ही वें भाग खड़े हूए । मौके से पुलिस ने 46 हजार रू से अधिक की शराब, मोटर साइकल बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर लेकर न्यायालय में पेश किया वहाँ से आदेश के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी पवन पटवा, सउनि मुन्नालाल भांडेकर, गणेश राम निर्मल, आशुतोष सिंह, बलराम सिंह, संतोष मिश्रा, लोकेश ठाकुर, सुनील नेताम, सुरज शर्मा, महिला आरक्षक अनीता सिंह, सत्यभामा का सराहनीय योगदान रहा ।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.