गोंदिया पैसेंजर ट्रेन शुरू करने के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।आज नगरवाड़ा स्टेशन में चांगोटोला क्षेत्र के लगभग 15 से 20 गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर रेल मंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक प्रशान्त कुमार को एएसपी विक्रांत डाबर, आर पी एफ थाना प्रभारी सतीश कुमार, नायब तहसीलदार संदीप नागोसे और पुलिस बल के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा गया।
इस ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने रेल मंत्री से मांग की है कि जबलपुर से गोंदिया पैसेंजर 15 दिन के अंदर शुरु की जाए, अन्यथा आगामी समय में ग्रामीणों द्वारा उग्र प्रदर्शन कर रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।
इस धरना प्रदर्शन में टीकमचंद जैन, विनोद बोथरा, खिलेश्वर पटले ,किशन टेम्भरे, सन्तोष राहंगडाले, दीपचंद ठाकरे, चंद्रकांत राहंगडाले, जयराम उइके, मालती मर्सकोले, सलाम शाह, रमेश झरिया, कपूर पटले, हिम्मत दशहरे ,सोनू लाल उइके, भोलाराम मड़ावी, अर्नामेटा सरपंच सुधा सोनी और ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय रही।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.