विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के प्रखंड पदाधिकारियों की सूची जारी
,गिरधारी दुबे,विजय प्रताप प्रखंड के उपाध्यक्ष
राजनांदगांव / ख़ैरागढ़ । जिला पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्निहोत्री,मंत्री राजेश खांडेकर की अनुशंसा व जिला उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह की सहमति से विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राजीव चंद्राकर व संयोजक सी.रामकृष्ण शास्त्री ने प्रखंड व शहर के पदाधिकारियों की सूची जारी की है,जिसमें गिरधारी दुबे और विजय प्रताप सिंह को प्रखंड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। चंद्रकांत बिदानी प्रखंड के मंत्री होंगें। सुखराम वर्मा,मनोहर बोरकर प्रखंड के सहमंत्री बनाए गए हैं। इस दौरान जिला सह संयोजक संदीप सिंह राजपूत,गौ रक्षा प्रमुख दिलीप श्रीवास्तव, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख संजू महाजन, बलोपासना हरजीत सिंह मौजूद रहे। घोषणा पश्चात समाजसेवी राकेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह,योगेश अग्रवाल,अभिषेक गुप्ता,दिनेश गुप्ता,संजय बरड़िया,महेश गिरी गोस्वामी ने पदाधिकारी को हिंदू समाज को एकजुट कर कार्य करने की सीख दी। प्रखंड अध्यक्ष राजीव चंद्राकर ने बताया कि बाकी बचे आयामों की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी।
उत्तम,किशन प्रखंड में सह संयोजक का दायित्व
उत्तम दशरिया और किशन सारथी को बजरंग दल सह संयोजक का दायित्व दिया गया है। रोहिणी सिन्हा को मातृशक्ति का सह संयोजक बनाया गया है। चंचल यादव,दुर्गा वाहिनी की प्रखंड संयोजिका होंगीं। सिमरन जय ताम्रकार व सुरभि चंदवानी सह संयोजिका होंगीं। गौतम सोनी प्रखंड के सत्संग प्रमुख होंगें। देवेंद्र वर्मा (कातलवाही ) सह सत्संग प्रमुख बनाए गए हैं। इसी तरह सुदर्शन तिवारी धर्म प्रसार प्रमुख,सुभाष सिंह राजपूत सह धर्म प्रसार, आशीष वर्मा ( दिलीपपुर) सह मठ मंदिर प्रमुख,शैलेंद्र चंद्राकर सेवा प्रमुख,संजय वलेचा को सह सेवा प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया है। राजू यादव सह गौ रक्षा प्रमुख होंगें।
शुभम बने शहर अध्यक्ष,शिवम को शहर संयोजक का दायित्व
विश्व हिंदू परिषद का शहर अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर को बनाया गया है। लक्ष्मी नारायण सोनी और रिंकू सिंह शहर उपाध्यक्ष होंगें। गोविंद सोनी शहर मंत्री होंगें। सह मंत्री गोविंद पटेल होंगें। शिवम जय ताम्रकार बजरंग दल के शहर संयोजक होंगें। करण यादव और यशस्वी यादव को शहर सह संयोजक बनाया गया है। अवि जैन शहर दुर्गावाहिनी की शहर संयोजिका और निशा पटवा सह संयोजिका होंगीं। दिनेश कुमार यादव शहर सत्संग प्रमुख होंगें। संतोष चंद्राकर को सेवा प्रमुख और विनोद चंद्राकर शहर सह सेवा प्रमुख बनाया गया है।
युवाओं को आयामों का दायित्व
बजरंग दल के प्रखंड के आयामों का दायित्व भी प्रदान किया गया है। जिसमें प्रखंड बलउपासना प्रमुख मोनू यादव,शहर प्रमुख विक्रम यादव सह बलउपासना प्रमुख कैलाश रजक,शहर सह किशन ढीमर,सुरक्षा प्रमुख विक्की वर्मा,शहर सुरक्षा अमन पटवा,विद्यार्थी प्रमुख अजय वर्मा,शहर विद्यार्थी महेश पटेल,सह विद्यार्थी प्रमुख हितेश साहू,शहर सह विद्यार्थी भीखू वर्मा,गौ रक्षा प्रमुख भीषम वर्मा,शहर गौ रक्षा गुलशन भगत,सह गौ रक्षा प्रमुख अभय सारथी,शहर सह सागर यादव,साप्ताहिक मिलन प्रमुख शिवम नामदेव,शहर साप्ताहिक अखिलेश यादव और मीडिया का दायित्व हर्ष शर्मा,शहर का दायित्व गौरव शर्मा को दिया गया है।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.