Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 7, 2022

स्वर कोकिला व भारत रत्न से सम्मानित स्व. लता मंगेशकर जी को संस्था अवाम ए हिन्द ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की



रायपुर 6 फरवरी 2022


स्वर कोकिला व भारत रत्न से सम्मानित स्व. लता मंगेशकर जी को संस्था अवाम ए हिन्द ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की


स्वर कोकिला कहलाये जाने व भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर संस्था, अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने प्रादेशिक कार्यालय, रामनगर, रायपुर में आज दिनांक 06 फरवरी, 2022 को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संस्थापक, मो. सज़्ज़ाद खान ने दीप प्रज्वलित व पुष्पमाला अर्पित कर तथा उपस्थित समस्त पदाधिकारीगण ने दो मिनट का मौन धारण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।


लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर खुद एक क्लासिकल सिंगर थे और थिएटर एक्टर भी थे जिस वजह से संगीत के प्रति बचपन से ही लता मंगेशकर जी का बड़ा जुड़ाव रहा है। उन्होंने 36 विभिन्न भाषाओं 50 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। 


अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर की कोकिला लता मंगेशकर जी अब हमारे बीच नही रहीं। लता जी देश के बहुमुल्य कलाकारों में से एक है। जब स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस संस्कृति कार्यक्रम पर उनके द्वारा गाए गए गीत "मेरे वतन के लोगों" सुनकर आंखों से पानी गिरने लगता है। मैं उन्हें अपने हृदय की गहराइयों से समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।


इस मौके पर संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, वसीम अकरम, फराज खान एवम अन्य उपस्थित रहे।


प्रेषक :-

ज़ुबैर खान,

मिडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad