कलेक्ट्रेट में कराया गया 08 जोड़ों का विवाह
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत अपर कलेक्टर एवं विशेष विवाह अधिकारी श्री शिवगोविंद मरकाम ने 10 मार्च 2022 को कलेक्ट्रेट कार्यालय बालाघाट में 08 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया।
बालाघाट तहसील के ग्राम हीरापुर के निवासी 26 वर्षीय पवन कुमार मेश्राम एवं ग्राम हीरापुर की ही निवासी 20 वर्षीय प्रशंसा पांचे, नगरीय क्षेत्र बैहर के वार्ड नं-09 निवासी 38 वर्षीय सुमित कुमार धुर्वे एवं बैहर के ही वार्ड नं-11 निवासी 27 वर्षीय स्मृति साहू, किरनापुर तहसील के ग्राम अकोला निवासी 22 वर्षीय शिवप्रसाद देसाई एवं बैहर तहसील के ग्राम कंचनटोला पौण्डी वार्ड की निवासी 22 वर्षीय संध्या मर्सकोले, बालाघाट तहसील के ग्राम भरवेली निवासी 22 वर्षीय अमन कुमार मात्रे एवं भरवेली की ही निवासी 20 वर्षीय पूनम नागेश्वर ने विवाह कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।
इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र वारासिवनी के वार्ड नं-04 निवासी 35 वर्षीय प्रवेश झारिया एवं बैहर तहसील के ग्राम गढ़ी निवासी 29 वर्षीय माला गोलेन्द्र, लांजी तहसील के ग्राम सावरी खुर्द निवासी 22 वर्षीय कार्तिक सिल्हारे एवं लांजी तहसील के ही ग्राम रिसेवाडा निवासी 20 वर्षीय सुशीला मडावी, जिला जबलपुर थाना घमापुर शीतलामाई वार्ड नं-31, हाउस नं-444 निवासी 30 वर्षीय पंकज गुप्ता एवं लालबर्रा तहसील के ग्राम बकोडा़ निवासी 34 वर्षीय दर्शना निकुसे, तिरोडी तहसील के ग्राम महकेपार निवासी 26 वर्षीय अमन कुमार जैन एवं बैहर तहसील के ग्राम उकवा निवासी 25 वर्षीय तोमेश्वरी भोयर ने विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत विवाह कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।
10 मार्च को बगैर तामझाम के सादगी से हुई इस सरकारी शादी में अपर कलेक्टर कार्यालय बालाघाट में विशेष विवाह अधिकारी श्री शिवगोविंद मरकाम के समक्ष चारों जोडों के वर एवं वधु ने एक दूजे को वरमाला पहनाकर मुंह मीठा कराया और जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। विशेष विवाह अधिकारी शिवगोविंद मरकाम ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह की बधाई दी और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किये।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.