मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट
भाटापारा, 11 मार्च 2022:- पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने जुआ , सट्टा , शराब इत्यादि अवैध कार्य करने वालों को पकडकर वैधानिक कार्यवाही करने के लिए जिला के सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पितांबर पटेल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर के नेतृत्व में गोपाल गौशाला के पास नयापारा वार्ड में एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 22 वी 4113 होंडा साईन में आरोपी रमन ढोके पिता सुखराम ढोके उम्र 19 साल ,अंकुश मड़ामें पिता मेथा मड़ामें उम्र 19 साल दोनो साकिनान गुरूनानक वार्ड भाटापारा को 100 पौवा देशी मसाला शराब को परिहन करते पकड़ा गया है । पूछताछ पर बताया कि शराब परिवहन करने व वाहन के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नही है अजय कुमार मारखंडे पिता मनमोहन मारखंडे पता भगतसिंह वार्ड के द्वारा शराब लाने के लिए बिना नंबर प्लेट के मोटर सायकल को और 12000 रूपये को दिया था इसके एवज में 300-300 रूपये देने की बात बताये आरोपी रमन डोके के कब्जा से एक मोटर सायकल व 50 पौवा देशी मसाला शराब को और अंकुश मड़ामें के कब्जा से 50 पौवा देशी मसाला शराब कुल कीमती 41000 रूपये को जप्त किया गया है । जप्त शराब और मोटर सायकल को राजसात करने कलेक्टर महोदय को पत्राचार किया गया है । आरोपीगण के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है दो आरोपी रमन डोके और अंकुश मड़ामें को मौके पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है । आरोपी अजय कुमार मारखंडे को शीघ्र पता तलाश कर गिरफ्तार की जायेगी ।
इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक त्रिलोकी बघेल,दिनेश कुमार जांगडे, आरक्षक अश्वनी ध्रुव,दुगेर्श स्वर्णकार का योगदान रहा है ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.