Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 21, 2022

जिले में 12 से 14 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान 23 मार्च को लगभग 40 हजार बच्चों को लगेगा कोविड-19 रोधी कार्बिवैक्स वैक्सीन समय सीमा की बैठक सम्पन्न ।

 मुंगेली 


मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621



मुंगेली 21 मार्च 2022// कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्हांेने समय सीमा के लंबित प्रकरणों को निर्धारित अवधि में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले माह जिले के प्रवास पर रहंेगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ग्रामीणों से उनकी समस्या, मांग, सुझाव के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। अतः संयुक्त कलेक्टर अग्रवाल ने जिले सभी के अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निवर्हन गंभीरता से करने के साथ ही अधीनस्थ मैदानी अमले को भी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव हेतु की जा रही टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिले में 12 से 14 साल के लगभग 40 हजार बच्चों को 23 मार्च को कोविड-19 रोधी कार्बिवैक्स वैक्सीन लगाया जाएगा। इस दौरान वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों को किसी भी प्रकार तकलीफ न हो इसका पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने प्राप्त वैक्सीन की डोज, वैक्सीनेटरों की संख्या, वैक्सीनेटर केन्द्र, बच्चों की संख्या और की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक मानचित्र में रामायण मण्डली का प्रमुख स्थान है। इस हेतु रामायण मण्डलियोें को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता 24 मार्च को तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 25 मार्च को किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी रामायण मण्डलियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 08 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पौराणिक नगरी शिवरीनारायण में होगा। इस संबंध में उन्होंने संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने हितग्राहियों को जारी राशनकार्डों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राशनकार्ड हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण उपरांत संबंधितों को शीघ्र राशनकार्ड जारी करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन वितरण, राजीव युवा मितान क्लब का गठन, गोबर खरीदी एवं भुगतान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन, गौठानों में आयमूलक गतिविधियों का संचालन, ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति, हैंडपम्पों एवं नल जल योजना का सुचारू संचालन, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग में मैदानी अमलों की उपस्थिति एवं क्षेत्र भ्रमण, खाद एवं बीज की उपलब्धता आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने सभी सेवाओं के सुचारू संपादन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन भगत, सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad