मरवाही से एक प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर के गुस्से का शिकार हुआ 14 वर्ष का नाबालिक बच्चा:
ग्राम+थाना – मरवाही निवासी, रामदास पिता स्व. माधव दास ने शिव मंदिर मरवाही स्थित विद्या भारती स्कूल के डायरेक्टर राजेश चंद्रा के ऊपर आरोप लगाते हुए यह बताया कि उनके बेटे सुमित उम्र 14 वर्ष जो कि शाम के समय विद्या भारती स्कूल के पास खेल रहा था,इस बीच स्कूल के डायरेक्टर राजेश चंद्रा आए और सुमित को अपने स्कूल के पास खेलते देखकर किसी कारण से गुस्सा हो गए और बिना कोई कारण बताए उस निर्दोष बालक सुमित को स्कूल के एक कमरे में ले जाकर उसे मोटे डंडे से मारा जिससे उसे शरीर में काफी चोट आई है और उसके पीठ पर डंडे के निशान भी पाए गए ।।
वह मासूम बच्चा अपने पिता के पास सारी घटना के बारे में बताते हुए सिसक सिसक कर रो रहा था उनके पिता का कहना यह भी है कि वह ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहा था।।
किसी भी स्कूल के शिक्षक हो या डायरेक्टर या फिर कोई भी आम व्यक्ति हो किसी मासूम बच्चे के साथ व्यक्तिगत क्रोध के कारण इस तरह से मारपीट करना अत्यंत ही अशोभनीय / निंदनीय है वह स्कूल के डायरेक्टर हैं जो खुद ही स्कूल चलाते हैं और सैकड़ों बच्चे उनके स्कूल में पढ़ाई करते हैं यदि वे इस बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार कर सकते हैं तो भविष्य में किसी भी बच्चे के साथ ऐसा हो सकता है इस बात का ध्यान रखते हुए।।
शासन और प्रशासन दोनों को इस पर कड़ाई से कार्यवाही कराना चाहिए जिससे भविष्य में इस तरह की कोई भी अप्रिय घटना ना घटे।।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA
ब्यूरो/संवाददाता
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197,7089492751


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.