भूविस्थापितों के समर्थन में उतरे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,14 मार्च को कुसमुंडा खदान महाबंद आंदोलन..
कोरबा – बीते लगभग 4 माह से कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय के सामने नौकरी की मांग को लेकर भू विस्थापित किसान रोजगार एकता संघ के तले धरने पर बैठे क्षेत्र के भुविस्थापितो का धरना प्रदर्शन निरंतर जारी हैl
SECL के उच्च अधिकारियो के हस्ताक्षेप के बावजूद भी आंदोलन का कोई निष्कर्ष नहीं निकल पर रहा है जिसे लेकर अब कुसमुंडा क्षेत्र के सभी पार्षद व जनप्रतिनिधि, खदान से लगे आसपास गांव के सरपंच, ग्रामीण व आमजन क्षेत्र के पार्षद व एमआईसी सदस्य अमरजीत सिंह के नेतृत्व में विशाल आंदोलन करेंगे, जिसके तहत आगामी 14 मार्च को कुसमुंडा खदान महाबंद का आयोजन किया जा रहा है l
“पार्षद अमरजीत सिंह” ने एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन को पत्र लिखकर इस आंदोलन के संदर्भ में बताया कि कुसमुंडा क्षेत्र के भूविस्थापितों के साथ लगातार शोषण किया जा रहा है, जिसके खिलाफ 14 मार्च को अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं खदान में काम बंद किया जाएगा l उन्होंने आगे बताया कि भूविस्थापित किसान रोजगार एकता संघ एस.ई.सी.एल., कुसमुण्डा क्षेत्र के द्वारा पत्रों के माध्यम से अवगत कराया जाता है, कि भूविस्थापितो का रोजगार के नाम पर आपके द्वारा उन्हें छला जाता रहा है। उनकी नौकरी संबंधी मामलो को जबरन लंबित करके उन्हे प्रताड़ित किया जा रहा है।
जिसके लिए भूविस्थापित किसान रोजगार एकता संघ द्वारा कई बार आन्दोलन भी किये है, और आपके द्वारा उन्हें लिखित आश्वासन भी दिया जाता रहा है। परंतु आज तक उनकी समस्याओं समाधान आपके द्वारा नहीं किया है। इन्ही समस्याओं से परेशान होकर बार-बार शोषित होकर भूविस्थापित किसान रोजगार एकता संघ द्वारा दिनांक 14/03/2022 को अनिश्चित कालिन हड़ताल एवं खदान में काम बंद कराने का नोटिस प्रबंधन को दिया है, जिसका मैं एवं सभी क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधी इस आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते है ताकि भूविस्थापितों को उनका अधिकार मिल सके

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.