Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 9, 2022

जनचौपालः कलेक्टर साहू ने सुनी लोगों की समस्याएं महिला एवं बाल विकास विभाग में स्थानीय भर्ती के सहयोग एवं समन्वय के लिए बनेगी समिति

 जनचौपालः कलेक्टर  साहू ने सुनी लोगों की समस्याएं महिला एवं बाल विकास विभाग में स्थानीय भर्ती के सहयोग एवं समन्वय के लिए बनेगी समिति


विभागीय अधिकारियों को समय सीमा तय कर निराकरण करने मौके पर दिए निर्देश आज जनचौपाल में 35 लोगों ने बताईं अपनी समस्याएं



कोरबा 09 मार्च 2022/कोरोना संक्रमण के कारण बंद किए गए जनचौपाल आज से फिर शुरू हो गया हैं।  जनचौपाल में आज जिले वासियों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर  रानू साहू ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनचौपाल में जिले के दूर दराज के इलाकों सहित शहरी क्षेत्रों से भी लोग कलेक्टोरट पहुंचे। आज जन चौपाल में 35 लोगों ने कलेक्टर  साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनचौपाल में कलेक्टर  साहू ने पटवारी प्रतिवेदन के लिए लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर  साहू ने महिला बाल विकास विभाग में होने वाली स्थानीय भर्ती के संबंध में प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए  समिति गठित करने के निर्देश दिए है। महिला एवं बाल विकास विभाग में रिक्त पदों पर स्थानीय स्तर में होने वाली भर्तियों के सहयोग एवं समन्वय के लिये समिति गठित की जाएगी। कलेक्टर ने इसके लिए समिति गठित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस त्रि सदस्यीय समिति में जिला पंचायत सीईओ, महिला एवं बाल विकास अधिकारी एवं  जिला स्तरीय प्रभारी अधिकारी शामिल रहेंगे।  यह समिति विकासखंड स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका जैसे पदों पर भर्ती के लिये आवश्यक सहयोग एवं समन्वय प्रदान करेगी। जनचौपाल में जमीन संबंधी नामांतरण, मुआवजा प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशनों की स्वीकृति, आवास योजना से लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी लोगों ने कलेक्टर से मिलकर आवेदन दिए। जनचौपाल में नगर निगम आयुक्त  प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत के सीईओ  नूतन कंवर, अपर कलेक्टर  सुनील नायक सहित सभी अनुविभागों के एसडीएम और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

चैनपुर के ग्रामीणों के पेयजल समस्या का होगा समाधान, कलेक्टर ने दिए निर्देश - आज आयोजित जन चौपाल में विकासखण्ड करतला के ग्राम पंचायत चैनपुर के कुछ ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या के संबंधित आवेदन कलेक्टर को दिए। ग्रामीणों ने पीने के पानी की समस्या के निजात दिलाने की मांग कलेक्टर से की। कलेक्टर  साहू ने ग्रामीणों की पेयजल समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पानी की समस्या का समाधान करने के निर्देश जनपद पंचायत करतला के सीईओ और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्राम चौनपुर का मौका मुआयना कर पीने के पानी का स्त्रोत और हेंडपंप आदि की वर्तमान स्थिति पता कर ग्रामीणों को पेयजल समस्या के निजात दिलाने के भी निर्देश दिए।  
जनचौपाल में दिव्यांग  शिवधर वैश्य को मिला ट्राइसिकल- पुराना काशी नगर कोरबा के निवासी दिव्यांग  शिवधर वैश्य ने ट्राइसिकल की मांग से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर  साहू ने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए तत्काल दिव्यांग  वैश्य को ट्राइसिकल दिलाने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने तत्काल शिवधर को ट्राइसिकल का वितरण किया। ट्राइसिकल मिलने पर शिवधर ने खुशी जताई और जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।आज जन चौपाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए भी आवेदन कलेक्टर साहू के समक्ष आए। कलेक्टर ने इन आवेदनों का पात्रता परीक्षण कर पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए। पात्रतानुसार वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्वीकृति और उनके बैंक खातो में पेंशन राशि जमा होना सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार जन चौपाल में बिजली बिल में त्रुटि सुधार एवं एकल बत्ती कनेक्शन की मांग से संबंधित आवेदन आए। कलेक्टर ने आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए।





No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad