नक्सलगढ के बीच स्थापित एलमागुण्डा कैम्प में 15 दिनों में बना हेलीपेड
सुकमा---बात पंद्रह दिनों पहले की है जब एल्मागुंडा नए कैम्प की शुरुवात की गई व एसपी सुकमा सुनील शर्मा की दूरदर्शिता कहें या हठधर्मिता उन्होंने इस नक्सलप्रभावित कैम्प में हेलीपेड की आवश्यकता समझी और मात्र 15 दिनों के भीतर बनवा डाला
हेलीपेड जो आज जवानों के जान बचने का सबब बन रहा इतना ही नहीं हमेशा की तरह किसी भी कार्य के प्रति गम्भीर होकर परिणाम तक पहुंचने का जज्बा लिए तपती धूप मे खड़े होकर एसपी ने स्वयं करवाया निर्माण।
नाइट लैंडिंग हेलीपेड भी बनवा डाला
सुकमा ज़िला के नए कैम्प एल्मागुंडा मे नक्सलियों द्वारा लगातार हमले को देखते हुए कैम्प स्थित मौजूद रहे एसपी सुनील शर्मा ने नाइट लैंडिंग हेलीपेड बनवा डाला,निर्माण के दौरान खुद एसपी सुनील शर्मा एएसपी ओम् चंदेल ने तपती धूप मे खड़े होकर हेलीपेड बनवाया।जिसका सुखद परिणाम भी देखने को मिल रहा है कि वही के हेलीपेड से मुठभेड़ मे घायल हुए जवान को तत्काल रायपुर अस्पताल भेजकर इलाज करवाया गया जिससे जवान को स्वास्थ्य लाभ मिल पाया
*
जवानों का मनोबल भी हुआ दुगुना:
कैम्प निर्माण के बाद जहाँ लगातार ग्रामीणों का विश्वास जितने पुलिस को सफलता मिल रही वहीं जवानों को नक्सलियों से लोहा लेने हेलीपेड सहायक बन रहा है।जिससे जवानों का मनोबल भी बढ़ा हुआ



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.