ग्राम सांगिनकछार में फाग एवं झांकी प्रतियोगिता 19 को
डोंगरगांव-प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम सांगिनकछार में एक दिवसीय भव्य भाग एवं झांकी प्रतियोगिता आयोजन 19 मार्च को दिन शनिवार को रखा गया है यह कार्यक्रम श्री राधा कृष्णा नवयुवक फाग समिति एवं समस्त ग्रामवासी सांगिनकछार के द्वारा हो रहा है
जितेंद्र सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया है कि झांकी पक्ष में प्रथम पुरस्कार 3001रु, द्वितीय पुरस्कार 2500रु,तृतीय पुरस्कार 2000रु,चतुर्थ पुरस्कार 1500रु,पंचम पुरस्कार 1000रु,इसी तरह रचना पक्ष में प्रथम पुरस्कार 2000रु ,द्वितीय 1500 रु ,तृतीय 1101रु ,चतुर्थ 701 रु,पंचम 501 रु एवं प्रथम मंच मंडली को 501रु ,श्रेष्ठ झांकी 301रु, श्रेष्ठ वेशभूषा 301रु, श्रेष्ठ भेजो 301 रु,श्रेष्ठ नगाड़ा 301 रु,श्रेष्ठ गायन 301रु ,श्रेष्ठ बेंजो 301रु प्रत्येक मंडली के लिए सदाबहार दान रखा गया है और प्रवेश शुल्क झांकी पक्ष के लिए 251रुपया रचना पक्ष के लिए प्रवेश शुल्क 201रुपया है आयोजन समिति के अध्यक्ष मोनू चंद्रवंशी ,कोषाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.