लखराम में 24 कुण्डलिया गायत्री महायज्ञ शिलान्यास सम्पन्न
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....शान्तिकुंज हरिद्वार की योजना से ग्राम लखराम बिलासपुर में 01 अप्रैल से 04 अप्रैल तक आयोजित गायत्री महायज्ञ का शिलान्यास प्राथमिक शाला प्राँगण में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि सर्वश्री विक्रम सिंह, लक्ष्मी कश्यप ,राजेन्द्र साहू,रोहणी बैसवाडे,के आतिथ्य एवं जिला कार्यकर्ता एवं मार्गदर्शक डॉ0 मोहन लाल पटेल,,प्रताप रंजन वर्मा,मनीराम ध्रुव,जी आर ठाकुर, योगेश दुबे,ऊधो प्रजापति,किशन पटेल,रामफल सोनी,गायत्री प्रज्ञापीठ विनोनगर बिलासपुर के ट्रस्टी धनसाय बैगा,सुरेश राय, सुन्दर साहू,सूरज देवांगन,जीवनलाल देवांगन,राजेन्द्र गुप्ता,दीनदयाल यादव, रामजी साहू ,रामनाथ,मंगलू साहू,बलराम बिसाहू विश्वकर्मा,मुकुत पंचराम,नारायण साहू,रमेश गुप्ता के साथ अंचल एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने 01 से 04 अप्रैल तक आयोजित कार्यक्रम में दृढ़ता एवं सक्रियता से कार्य की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही अंचल एवं जिले के लोगों को अधिकाधिक संख्या में सुअवसर का लाभ लेने हेतु आह्वान किया गया।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.