Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 25, 2022

युवा मोर्चा क्रिकेट गोल्ड कप का 26 से बरघाट मे शुभारंभ


युवा मोर्चा क्रिकेट गोल्ड कप का 26 से बरघाट मे शुभारंभ

 सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

सिवनी–कोविड की महामारी से निजात के बाद बहुत समय के बाद खेलो के शहर बरघाट मे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने अपने गृह नगर में खिलाडिय़ों के उत्साह को देखते हुए युवा मोर्चा क्रिकेट गोल्ड कप का आयोजन किया है। जिसको लेकर दिनांक 24 मार्च 2022 गुरुवार को इस विशाल प्रतियोगिता के संबंध में प्रेसवार्ता रखी गई जिस पर प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि वैसे से नगर बरघाट खेल व संगीत के नाम से हमेशा ही अपनी एक अलग पहचान रखता है। जहां पर लम्बे समय से बड़ी-बड़ी प्रतियोगिता आयोजित होती रही है लेकिन लम्बे समय से कोरोना के कारण सभी गतिविधि थम सी गई थी। जिनको फिर से प्रारंभ किया जा रहा है। अध्यक्ष वैभव पवार ने आगे कहा कि बरघाट में यह पहला आयोजन है जिसमें मध्यप्रदेश ही नहीं देश के अनेकों प्रदेशों से यहां क्रिकेट टीम भाग ले रही है। जिसकी हर टीम में दो खिलाड़ी रणजी खेले होना चाहिए साथ इस राजीव गांधी स्टेडियम में अभी तक जिन खिलाडिय़ों को हम टीवी में देखते आऐ है वह भी इस स्टेडियम में खेलते हम सब देखेंगे। इस युवा मोर्चा गोल्ड कप प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार 150000/- रखा गया है। साथ ही द्वितीय पुरस्कार 100000/-है वही अनेकों पुरस्कार खिलाडिय़ों के लिए रखे गए हैं। खिलाडिय़ों व दर्शकों के बैठने की उचित छायदार व्यवस्था भी की जा रही है। मैचों का यूट्यूब के माध्यम से प्रसारण किया जाऐगा। हर दिन दो मैच होना जिसका शुभारंभ 26 मार्च को भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय, केवलारी विधायक राकेश पाल सहित अन्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थित में होगा। मैच का समापन 2 अप्रैल को किया जाऐगा। फाईनल मैच के दिन लिए अतिथियों व राष्ट्रीय खिलाडिय़ों से बात करके प्रयास किया जा रहा है कि वह समापन समारोह में आए साथ ही हर मैच के दिन भी अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। इसलिए सभी खेल प्रेमीयों से अनुरोध है कि वह हर मैच का आनंद लेने स्टेडियम बरघाट अवश्य आए। वैभव पवार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए राजा खान, देवेंद्र राहंगडाले, मुकेश नागवंशी, विवेक बिसेन, आरिफ खान, विशाल जैन, अंशुल राहंगडाले, सहित सभी भाजपा युवा मोर्चा के साथीयों के साथ-साथ वरिष्ठ खिलाडिय़ों का भी भरपूर सहयोग मार्गदर्शन मिल रहा है। आज प्रेसवार्ता के बाद सभी पत्रकारों के साथ वैभव पवार ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। जिसमें भाजपा के पदाधिकारी भाजपा धारना मंडल अध्यक्ष विजय राहंगडाले, युवा मोर्चा जि़ला महामंत्री तुलेश डहरवाल, जि़ला उपाध्यक्ष राजा बघेल, शुभम राजपूत, जिला मंत्री लवकेश त्रिवेदी, जि़ला मीडिया प्रभारी महेन्द्र शेरू बघेल, जि़ला सोशल मीडिया प्रभारी ख़ुशेंद्र पवार, जि़ला सह मीडिया प्रभारी राकेश मालवीय, बरघाट मंडल अध्यक्ष विशाल जैन व धारना मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र रहांगडाले सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad