Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 30, 2022

पढ़ना-लिखना अभियान के तहत प्रौढ़ शिक्षार्थी परीक्षा महाभियान का आयोजन 30 मार्च को

 पढ़ना-लिखना अभियान के तहत प्रौढ़ शिक्षार्थी परीक्षा महाभियान का आयोजन 30 मार्च को


 सेंट्रल न्यूज़ इंडिया कोरबा 30 मार्च 2022/ केन्द्र प्रवर्तित पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत 30 मार्च को प्रौढ़ शिक्षार्थी आंकलन परीक्षा महाभियान आयोजित किया जायेगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा मंे 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षर महिला, पुरुष शामिल होगें। “पढ़ना लिखना अभियान के तहत कोरबा जिला में चिन्हांकित नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत मे परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जायेगा। शिक्षार्थी अपनी सुविधानुसार उक्त समयावधि में आंकलन परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगें।
जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोरबा ने बताया कि 01 जुलाई 2021 से प्रारंभ केन्द्र प्रवर्तित “पढ़ना लिखना अभियान के तहत राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के द्वारा जिले को 10042 का लक्ष्य मिला था।  30 सितम्बर 2021 को आयोजित परीक्षा महाभियान में 6428 शिक्षार्थी सम्मिलित हुये, जिसमें से 6267 शिक्षार्थी सफल एवं 161 शिक्षार्थी सी ग्रेड प्राप्त कर असफल रहें। इस अभियान के द्वितीय चरण में वर्तमान मे जिले मे 1707 शिक्षार्थियों को स्वयं सेवी शिक्षकों के द्वारा बुनियादी साक्षरता का अध्ययन कराया जा रहा है।
 जिसके आंकलन हेतु 30 मार्च 2022 को एन.आई.ओ.एस. के माध्यम से राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के द्वारा महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। आंकलन में सफल शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। जिससे उनके लिए मुक्त शिक्षा प्रणाली के माध्यम से आगे शिक्षा प्राप्त करने के द्वार खुलेंगें। पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत आयोजित महापरीक्षा अभियान में शेष शिक्षार्थियों को सम्मिलित कराया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad