Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 10, 2022

विधानसभा चुनावो में 4 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, निकाली विजय रैली

 विधानसभा चुनावो में 4 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, निकाली विजय रैली


सीएनआई न्यूज़ बालोंद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

 बालोद।पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश, मणिपुर ,गोवा व झारखंड मे प्रचंड जीत पर बालोद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील मुख्यालय एवं मंडलों में जश्न मनाया व आतिशबाजी करते हुए मिठाइयों से लोगों का मुंह मीठा किया।



विजय रैली में शामिल हुए भाजपाई


 जिला मुख्यालय बालोद में भाजपा नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय बालोद से मधु चौक, सदर होते हुए पुराना बस स्टैंड में रैली निकाली


 रैली में बुलडोजर भी हुआ शामिल


 विजय पर रैली में भाजपा कार्यकर्ता बुलडोजर पर सवार होकर भगवा ध्वज लहराते हुए गगनभेदी नारों में जय श्री राम, मोदी -योगी जिंदाबाद भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए


चौक चौराहे में हुआ मिष्ठान वितरण


    भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपाइयों सहित समर्थकों व शुभचिंतकों ने भाजपा कार्यालय सहित चौक चौराहों में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाईयां दी पुराना बस व्यापारी संघ, शिव मंदिर समिति के शरद अग्रवाल ,अजय ओटवानी, भरत गांधी ,तरुण बड़जातिया, पंकज जैन ,लाला लूणी वाल ,भूषण कौशिक ,यश गांधी ,हेमंत अग्रवाल ,भवानी शंकर अग्रवाल ने टेंट लगाकर विजय रैली का स्वागत किया आम जनता को मिठाइयां बांटी गई तथा भव्य आतिशबाजी शहर में हुआ


महिला मोर्चा की बहनें व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी बुलडोजर में सवार होकर  विजय रैली मे नगर भ्रमण किया


 पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा, हितेश्वरी कौशिक, अंबिका यादव, प्राची लालवानी, सरोजिनी साहू, रेखा यादव ,सुनीता मनोहर ने नारेबाजी करते हुए बुलडोजर पर सवार होकर नगर भ्रमण किया।


 बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन,पवन साहू आदि नेताओं ने चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड विजय पर समस्त मतदाताओं, भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को दी बधाई कहां की पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 4 राज्य में भाजपा के पक्ष में जो जीत भाजपा को मिली है वह जनता की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ,मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी के प्रति अपार प्रेम और भविष्य की जीत है नेतृत्व के दृण इच्छाशक्ति व कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मतदाताओं के संकल्प की जीत है चारों राज्यों की जनता का आभार जिन्होंने भाजपा पर पुनः भरोसा जताया है।

 जिला मुख्यालय बालोद सहित जिले के समस्त तहसील मुख्यालय एवं सभी 9 मंडलों में जीत की खुशियां भाजपाइयों ने मनाई आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी ,भगवा ध्वज लहराते हुए विजय रैली में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, पवन साहू, लक्ष्मीचंद लूणीवाल, राकेश छोटू यादव, शाहिद खान, शरद ठाकुर, पालक ठाकुर, कमलेश सोनी, राजीव शर्मा ,सुरेश निर्मलकर ,तोमन साहू, जितेंद्र साहू, कमलेश सोनी, संतोष कौशिक, यशवंत बारले, नरेंद्र सोनवानी, वीरेंद्र साहू, दानेश्वर मिश्रा, संजय साहू ,विनोद गिरी गोस्वामी, अरुण साहू ,देवधर साहू,गणेश साहू,पार्थ साहू ,विकास साहू, सतानंद साहू ,संदीप साहू, रामेश्वर पटेल, गणेश साव, कमल पंपालिया, गिरजेश गुप्ता, अमित दुबे, संदीप सिन्हा,एकांत पवार, मोहन कलिहारी, सुप्रीत शर्मा, शेखर वर्मा, जागेश्वर नाथ ,मनीष माधवानी, प्रीतम यादव, कुलदीप यादव, आनंद ढीमर ,यशवंत साहू ,गजेंद्र यादव, युवराज साहू, महेश पटेल ,प्रभु राम पटेल, सोनू साहू, संतोष साहू ,धर्मेंद्र साहू, अजय साहू सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad