रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...वार्ड नंबर 5 रानीपारा रतनपुर में 8,9 मार्च की दरमियानी रात को लगभग 3:30 बजे प्रार्थी रानीपारा निवासी महेंद्र कुमार सूर्यवंशी उम्र 36 वर्ष पिता हरि सूर्यवंशी के कोठार में रखे,लगभग 5 क्विंटल जिसकी कीमत लगभग 40000 बताया जा रहा है छड़ 8 एमएम और 10 एमएम को बांधकर ताला लगा कर रखा गया था,
जिसे अज्ञात चोरों के द्वारा इस छड़ को चोरी कर ले जाया गया बताया जा रहा है प्रार्थी ने बताया है कि इस महंगाई की वजह से जैसे तैसे घर बनाने के लिए छड़ को खरीद कर लाया गया था लेकिन चोरी हो जाने से वह बहुत दुखी है
जिस पर डायल 112 को इसकी सूचना दी.रतनपुर थाना द्वारा मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है लोहा भारी होता है इसे चोर द्वारा कैसे चोरी किया गया पता लगाने में रतनपुर पुलिस जांच में जुटी है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.