शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास का बजट - नागेंद्र गुप्ता
मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्तमंत्री के तौर पर आज बजट 2022 सदन में पेश किया। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुये जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं चांपा नगरपालिका के पार्षद नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रस्तुत बजट छत्तीसगढ़ के विकास का समग्र बजट है। जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विकास को संतुलित करते हुये ग्रामीण क्षेत्र के गोठानो में रूलर इंडस्ट्री पार्क की स्थापना एवं शहरी क्षेत्र में सी मार्ट की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र उत्पादन का केंद्र एवं शहरी क्षेत्र वितरण का केंद्र बनेगा। इसके लिये बजट में प्रावधान किया गया है। शिक्षा के लिये आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल एवं छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिये पीएससी प्रतियोगी परीक्षा के लिये फीस को नि:शुल्क किया गया है। वहीं नदियों को दूषित होने से बचाने के लिये सीवरेज प्लांट स्थापना के लिये बजट में पर्याप्त राशि की व्यवस्था की गई है। प्रस्तुत 2022 बजट सर प्लस बजट है जिसमें छत्तीसगढ़ के विकास के साथ-साथ आप लोगों किसानों व्यापारियों शासकीय कर्मचारियों के आर्थिक विकास को बढ़ाने वाला बजट है। बजट में कुशल वित्तीय प्रबंधन दिखलाई पड़ता है बजट लोक कल्याणकारी सर्वव्यापी है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.