Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 17, 2022

होली त्यौहार के दौरान बस्तर पुलिस की चौक-चौबंद व्यवस्था...500 से अधिक बल होली के बंदोबस्त पर तैनात...सोशल मीडिया पर निगाह.!!!

 ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह


उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा होली पर्व के पूर्व से ही ऐतिहातन कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आगामी 18 मार्च को होली त्यौहार के मद्देनजर निर्विघ्न और शांतिपूर्ण होली के उद्देश्य से जिले में उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा होली त्यौहार हेतु पुलिस बंदोबस्त व्यवस्था लगाया गया है।



🔅 पुलिस बंदोबस्त:-


  जिसके अन्तर्गत जगदलपुर शहर में संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर 50 से अधिक फिक्स पाईंट तैनात किया गया है इसके अतिरिक्त शहर को अलग-अलग जोन में बाॅटकर 01 दर्जन से अधिक चार पहिया पेट्रोलिंग टीम और 01 दर्जन मोटर सायकल पेट्रोलिंग टीम भी तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त शहर में आने एवं जाने के प्रमुख मार्गो पर 04 जगह पर टेंट लगाकर मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों, समानों एवं लोगो की चेकिंग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण जिले पर निगरानी रखने के दृष्टिकोण से सीटी सर्विलेंस सिस्टम को भी नये सिरे से सक्रिय किया गया है। ज्ञात हो कि सम्पूर्ण शहर में निगरानी के दृष्टिकोण से 160 से अधिक सी.सी.टी.व्ही. कैमरे संचालित है जिनसे शहर के सभी महत्वपूर्ण जगहो पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी कर गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त सादी वर्दी में भी जवानो को तैनात कर सम्पूर्ण शहर की गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा है। उक्त सम्पूर्ण व्यवस्था में 500 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानो को तैनात किया गया है। जो 24 × 7 समय तक तैनात रहेंगे।


🔅 सोशल मीडिया पर निगाह:-


  होली और शब-ए-बारात को देखते हुए सोशल मीडिया पर ध्यान दिया जा रहा है जिस हेतु सोशल मीडिया माॅनिटरिंग सेल गठित किया गया है जो सोशल मीडिया में होने वाले पोस्ट एवं गतिविधियों पर निगाह रखकर यदि किसी के द्वारा धार्मिक दृष्टिकोण से भडकाऊ पोस्ट करने वाले पर कार्यवाही की जावेगी। जिस हेतु कई ग्रुप एडमिन को थाना स्तर से आगाह किया गया है।


🔅 ऐतिहातन कार्यवाही:-


  जिले में शांतिपूर्ण होली हेतु पूर्व में जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों केा ऐतिहातन कार्यवाही हेतु पूर्व में निर्देशित किया गया था। जिस अन्तर्गत सम्पूर्ण जिले में पिछले 01 सप्ताह के अन्तर्गत 100 से अधिक अपराधिक तत्व के व्यक्तियो पर 151 द.प्र.सं. अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त 30 से अधिक शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर मोटरयान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। एवं 150 से अधिक मोटर सायकल चालको पर मोटरयान के अलग-अलग धारा अंतर्गत कार्यवाही की गई है एवं शराब सेवन कर शांति भंग करने वाले 17 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। और आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad