Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 9, 2022

समनापुर के जंगल से जब्त किया गया 56 हजार का महुआ लाहन


समनापुर के जंगल से जब्त किया गया 56 हजार का महुआ लाहन


(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)

बालाघाट।आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुंसार जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 09 मार्च 2022 को कलेक्टर डा गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में ग्राम समनापुर के जंगल में छापामार कार्यवाही कर 56 हजार रुपये का महुआ लाहन जब्त किया गया है।   

अवैध शराब रखने व बनाने की मुखबिर की सूचना पर आज 09 मार्च छापामार कार्यवाही की गई। जिसमे ग्राम समनापुर के जँगल मे 4-5 किलोमीटर अँदर किलजर की पहाड़ियों मे चट्टानों के बीच झरना किनारे अलग अलग स्थानों से 40 डिब्बों मे भरा हुआ लगभग 800 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 प्रकरण पँजीबद्ध किये गये है। जब्त महुआ लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया । जब्त महुआ  लाहन की कीमत लगभग 56 हजार रूपये है । आज की इस कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवँशी, उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल तथा हमराह स्टाफ समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे । इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर आगे भी जारी रहेगी ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad