Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 9, 2022

आयुष अस्पतालों में साप्ताहिक कैलेंडर के अनुसार विविध गतिविधियों का हो रहा है आयोजन


आयुष अस्पतालों में साप्ताहिक कैलेंडर के अनुसार विविध गतिविधियों का हो रहा है आयोजन


(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)

बालाघाट।मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर “नानो” कावरे एवं प्रमुख सचिव सह आयुक्त आयुष विभाग के निर्देशानुसार विभागीय उपयोगी सुविधायें एवं गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रति सप्ताहवार कलेण्डर दिनांक 07 से 13 मार्च 2022 तक निर्धारित किया गया है । इसके परिपालन में प्रतिदिन आयुष अस्पतालों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

08 मार्च को औषधीय पौधों का वितरण एवं रोपण हुआ

जिला आयुष अधिकारी डॉ शिवराम साकेत ने बताया कि निर्धारित कैलेंडर के अनुसार प्रथम दिवस आज 07 मार्च 2022 को आयुष विभाग बालाघाट की अधीनस्थ संस्थाओं में एक दिवसीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परामर्श शिविरों का आयोजन किया गया था । द्वितीय दिवस दिनांक 08 मार्च 2022 को जिले में संचालित आयुष संस्थाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आजादी अमृत महोत्सव अंतर्गत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर औषधीय पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया एवं आम जन को उनके उपयोग एवं पौधा रोपण पश्चात वायुदूत एप में अपलोड करने के संबंध में जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम में 331 औषधीय पौधों का वितरण एवं 243 औषधीय पौधों का रोपण किया गया । इस कार्यक्रम में आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों सहयोग सराहनीय रहा है ।


09 मार्च को कराया गया योगाभ्यास


     इसी कड़ी में आज 09 मार्च को जिले में संचालित आयुष संस्थाओं में पदस्थ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, योग प्रशिक्षक एवं योग सहायकों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में औषधालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में योगाभ्यास कराया गया है । जिसमें अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, आसन का अभ्यास कराया गया एवं योग से होने वाले लाभ के संबंध में उपस्थित आमजनों एवं छात्र-छात्राओं को बताया गया तथा प्रेरित किया गया कि प्रतिदिन प्रात:काल योगाभ्यास करें । 09 मार्च को 1227 प्रतिभागियों के द्वारा योगाभ्यास किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad