Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 9, 2022

कलेक्ट्रेट में कराया गया चार जोडो का विवाह

 


कलेक्ट्रेट में कराया गया चार जोडो का विवाह

(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)

बालाघाट।विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत अपर कलेक्टर एवं विशेष विवाह अधिकारी श्री शिवगोविंद मरकाम ने 08 मार्च 2022 को कलेक्ट्रेट कार्यालय बालाघाट में चार जोडो का विवाह सम्पन्न कराया और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। जिसमे

किरनापुर तहसील के ग्राम सावरीखुर्द निवासी 22 वर्षीय राहुल शेंडे एवं लांजी तहसील के ग्राम टेकेपार निवासी 21 वर्षीय दीपिका कुराहे, खैरलांजी तहसील ग्राम खरखडी निवासी 26 वर्षीय अतुल जाम्‍भुलकर एवं तहसील भंडारा (महाराष्‍ट्र) इंदिरा गांधी अशोक नगर निवासी 20 वर्षीय तुरफीना ठाकुर, लांजी तहसील के ग्राम पाथरगांव निवासी 27 वर्षीय नवीन मेश्राम एवं तहसील लांजी तहसील के ग्राम खांडाफरी निवासी 21 वर्षीय लता सर्राटे एवं नगरीय क्षेत्र बालाघाट वार्ड नं-07 मरारी मोहल्‍ला निवासी 42 वर्षीय धनेंद्र गुप्‍ता (तलाकशुदा) एवं वार्ड नं-07 मरारी मोहल्‍ला की ही निवासी 36 वर्षीय अनुपमा उइके ने विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत विवाह कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। 08 मार्च को बगैर तामझाम के हुई इस सरकारी शादी में अपर कलेक्टर कार्यालय बालाघाट में विशेष विवाह अधिकारी श्री शिवगोविंद मरकाम के समक्ष चारों जोडों के वर एवं वधु ने एक दूजे को वरमाला पहनाकर मुंह मीठा कराया ‍और जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। विशेष विवाह अधिकारी शिवगोविंद मरकाम ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह की बधाई दी और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad