आयुष मंत्री श्री कावरे ने चीनी में वालीवाल खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर “नानो” कावरे ने 08 मार्च 2022 को बालाघाट जिले के प्रवास के दौरान परसवाड़ा विकासखंड के ग्राम चीनी में स्वामी विवेकानंद स्पोर्टिंग क्लब चीनी परसवाड़ा द्वारा आयोजित वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
आयुष मंत्री श्री कावरे ने इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी अंचल के ग्राम चीनी में इस तरह की खेल प्रतियोगिता का आयोजन एक अच्छी पहल है। खेलों से जहां हमें स्वास्थ्य का लाभ होता है, वहीं इससे खेल भावना का विकास होता है। खेल हमें जीवन में नियमों एवं मर्यादा के भीतर रहकर हमेशा जीत हासिल करने की प्रेरणा देते है। मंत्री श्री कावरे ने वालीवाल प्रतियोगिता में शामिल होने आये खिलाड़ियों से कहा कि हर खेल में हार जीत लगी रहती है। हमें इसे खेल भावना के साथ लेना चाहिए और हारने पर अगली बार के लिए नये सिरे से तैयार करके आयें।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.