सिवनी जिले में ग्राम पंचायत की नई शुरुआतः साजपानी ग्राम में शिकायतो और समस्या के निराकरण करने घर घर जाएंगे पंचायतकर्मी
सी एन आई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी- जिले के आदिवासी बहुल्य विकासखंड धनौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत साजपानी में ग्राम गौरव दिवस मनाया गया। जिस प्रकार से सरकार ने प्रदेश वासियों के लिए सीएम हेल्प लाइन सेवा बनाई गई है। इसी के तर्ज में ग्राम पंचायत द्वारा घर पहुंच सेवा का शुभारंभ किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत के कर्मचारी घर घर जाकर समस्या का निदान करेंगे। साथ ही निर्वादित ग्राम बनाए जाने हेतु आम सहमति बनाई गई। ग्राम सभा की बैठक में दो नवाबचारों का निर्माण लिया है। पहला धर पहुंच सेवा का जिसके उद्देश है सीएम हेल्पलाइन की तरह ग्राम पंचायत में एक हेल्पलाइन चालू की गई है जिसमें घर पहुंचे सेवा के माध्यम से ग्राम वासियों की समस्याओं का निराकरण ग्राम पंचायत के कर्मचारियों द्वारा तीन दिवस के अंदर घर पहुंचकर किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में हेल्प लाइन नंबर लिखा गया है। गांव के लोग उस नंबर में अपनी समस्याओं को बताएंगे। फिर पंचायत कर्मचारी द्वारा समस्या को दर्ज किया जाएगा। समस्या ऑनलाइन दर्ज होने के बाद ग्राम पंचायत का कर्मचारी लैपटॉप लेकर घर पहुंचकर समस्या का निदान करेंगा के अधिकारियों को सहमति पत्र दिया गया। जिसमें सभी विभाग ने भी अपनी सहमति दी। साथ ही उन्होंने विभाग से संबंधित समस्याओं की एक सप्ताह से पद्रहा दिन अंदर निराकरण करने के आश्वासन दिया है। साजपानी में 34 ऐसे ग्राम के गौरव थे उन्होंने साजपिनी मातृभूमि में जन्म लिया। यह से शिक्षा प्राप्त की ओर कुछ लोग सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्हें ग्राम पंचायत की ओर से साल एक श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। उनके विचार मंच के माध्यम से लोगों तक पहुंचाए गए है।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान सरपंच पझनाभिनी सर्मकोले, जनपद पंचायत सीईओ, तहसीलदार, बीएमओ, थाना प्रभारी, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, पूर्व विधायक ढालसिंग मर्सकोले भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत मिश्रा, भाजपा महामंत्री ममलेश पटेल, जनपद उपाध्यक्ष जहान सिंह मर्सकोले, जिला कांग्रेस महामंत्री मुकेश जैन, प्रदीप जैन, डॉ नीलेश जैन, विशिष्ट नागरिकों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.