सांसद ज्योत्सना महंत का कोरबा प्रवास:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल
कोरबा 07 मार्च 2022/ कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत 7 और 8 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगी। सांसद महंत कोरबा में 7 मार्च को स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। साथ ही 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सांसद महंत महिला बाल विकास विभाग द्वारा राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा सीएसईबी ग्राउंड में आयोजित महिला क्रिकेट स्पर्धा में भी शामिल होंगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.