CNI बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बेलगहना पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को चंद घंटे में पकड़ा
बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा के साथ अविनाश मिश्रा
बेलगहना-- बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम सोनसाय नवागांव मे होली के दिन युवक ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी भाई और भाभी के बीच आपस में हो रहे विवाद को सुलझाने गया तभी युवक गुस्से में आ गया और अपने छोटे भाई पर धारदार हथियार तबली से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
ग्राम सोनसाय (नवागांव) में रहने वाला रमेश कुमार उइके पिता छत्तर सिंह (42 साल) खेती-किसानी करता है।होली पर वह शराब के नशे में था। दोपहर करीब 2.30 बजे वह रंग खेल कर घर पहुंचा। इस दौरान वह खाने के नाम पर अपनी पत्नी भगवती से विवाद करने लगा। पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी होने पर उसका चचेरा भाई ओमप्रकाश उइके पिता स्व.रामजी उइके (40) उनके घर पहुंच गया।
भाई-भाभी के विवाद की खबर मिलने पर ओमप्रकाश उन्हें समझाइश देने गया था।त्योहार के दिन आपस में झगड़ा मत करो और आपस में मिलकर शांति से रहो। इसी बात को लेकर बड़े भाई ने गुस्से में आकर धारदार हथियार तबली निकाल लिया और चचेरे भाई ओमप्रकाश पर हमला कर उसकी हत्या कर दी रमेश की पत्नी ने इस घटना की जानकारी ओमप्रकाश के परिजन सहित आसपास के लोगों को दी। मौका पाकर आरोपी वहां से भाग निकला वही फरार हत्या का आरोपी रमेश कुमार उइके पिता छत्तर सिंह 42 वर्षीय को बेलगहना पुलिस ने चंद घंटों मे पकड कर धारा 302,201 lpc के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.